Alert! कुमाऊं में फिर कहर बरपा सकता है मौसम, 3 दिन मूसलाधार बारिश की चेतावनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में मानसून से पहले ही बारिश कहर बरपा रही है। वहीं इसी बीच मौसम विभाग ने तीन दिनों के लिए मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों में कुमाऊं मंडल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राजधानी में भी बादल छाने के साथ ही बारिश की संभावना है।
बृहस्पतिवार को प्रदेशभर में आंशिक बादल छाए रहे। कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हुई। मौसम विभाग ने आठ, नौ और दस जून को कुमाऊं मंडल में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, गढ़वाल मंडल में भी इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को प्रदेशभर में बादल छाए रहेंगे और ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी।
कुछ जगहों पर 30 से 40 मिमी प्रति घंटा की गति से तेज बौछारें भी पड़ सकती हैं। राजधानी में भी बादल छाए रहेंगे। कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि बारिश की वजह से दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहने का अनुमान है।