फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   heavy rain recorded in roorkee

रुड़की में हुई केदारनाथ आपदा जैसी बारिश, लोगों में दहशत

Tue, 19 Jul 2016 08:50 AM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 19 Jul 2016 08:50 AM IST
विज्ञापन
heavy rain recorded in roorkee
heavy rain creates disasterous situation in uttarakhand - फोटो : amar ujala

16 जून 2013 की उस दहशत वाली रात की यादें अबकी बार रुड़की में ताजा हो गई। पिछले 24 घंटे में रुड़की में केदारनाथ आपदा जैसी बारिश हो गई।

विज्ञापन


शहर सड़कें नालियों में तब्दील हो गई और घरों में पानी घुस गया है। मूसलाधार बारिश से लोगों दहशत में हैं। वहीं, प्रदेश में भी पिछले 24 घंटे में सामान्य से 326 प्रतिशत ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई। प्रदेश भर में मौसम विभाग का पूर्वानुमान सटीक साबित हुआ। बीते 48 घंटे से लगातार सूबे के कई हिस्सों में भारी से भारी बारिश का सिलसिला जारी रहा है।
विज्ञापन


पहाड़ों के रास्ते बंद हो गए हैं और मैदानी इलाकों में पानी ही पानी नजर आ रहा है। रुड़की में बीते 24 घंटे में सर्वाधिक 318 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। जबकि, 2013 में केदारनाथ आपदा में 24 घंटे में 325 मिमी बारिश हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 15 जून 2013 की सुबह पांच बजे से 16 जून 2013 की सुबह पांच बजे तक केदारनाथ में चौराबाड़ी ग्लेशियर पर 210 मिमी बारिश हुई थी। 16 जून को सुबह पांच बजे से शाम पांच बजे तक 115 मिमी बारिश हुई। कुल मिलाकर 24 घंटे में 325 मिमी बारिश हुई थी।

प्रदेश में सामान्य से 326 प्रतिशत ज्यादा बारिश

heavy rain recorded in roorkee
heavy rain creates disasterous situation in uttarakhand

मौसम विभाग के मुताबिक रुड़की में 16 जुलाई 2016 की सुबह 8:30 बजे से 17 जुलाई की सुबह 8:30 बजे तक 318 मिमी बारिश हुई।

भारी से भारी बारिश की वजह से रुड़की की सड़कों पर नदियों जैसे हालात बन गए, घरों, दुकानों में पानी भर आया। इसके बाद सर्वाधिक बारिश हल्द्वानी में 214 मिमी रिकॉर्ड की गई है। हरिद्वार जिले का सामान्य बारिश 10.9 है, जबकि कुल बारिश 164 प्रतिशत अधिक हुई है।

प्रदेश में सामान्य से 326 प्रतिशत ज्यादा बारिश
24 घंटे के आंकड़ों पर गौर करें तो पूरे उत्तराखंड में भारी से भारी बारिश हुई है। 24 घंटे का सामान्य आंकड़ा 14.2 मिमी है, जबकि प्रदेश में 60.2 मिमी बारिश हुई है। यानी सामान्य से 326 प्रतिशत ज्यादा बारिश। 

कहां कितने मिमी बारिश
रुड़की : 318
हल्द्वानी : 214
नैनीताल : 154
हरिद्वार : 101.8
रुद्रप्रयाग : 23.8
ऊखीमठ : 45
पंतनगर : 34.4
बड़कोट : 75
उत्तरकाशी : 58.1
बागेश्वर : 120
गरुड़ : 80
कपकोट : 82.5
अल्मोड़ा : 103.2
सोमेश्वर : 105
चमोली : 32
गैरसैंण : 77
चंपावत : 70.4
देहरादून : 74.5
जौलीग्रांट : 64.4
कोटद्वार : 30.3
देवप्रयाग : 30.4
टिहरी : 48.2
धारचूला : 70
पिथौरागढ़ : 78.2
(16 जुलाई सुबह 8:30 से 17 जुलाई सुबह 8:30 बजे तक)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed