फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   heavy rain on Tuesday 25 July

उत्तराखंड: मंगलवार को भारी बारिश की आशंका, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी

Tue, 24 Jul 2018 09:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 24 Jul 2018 09:20 AM IST
विज्ञापन
heavy rain on Tuesday 25 July
rain

प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में आज भी हल्की बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने प्रदेश के लगभग सभी क्षेत्रों में मंगलवार को बारिश की संभावना जताई है।

विज्ञापन


जबकि, 25 जुलाई को प्रदेश में भारी बारिश की आशंका है। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, मंगलवार को प्रदेश के लगभग सभी क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन


ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश भी होगी। बुधवार को हालांकि एक बार फिर भारी बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 25 जुलाई को भारी बारिश की आशंका को देखते हुए एडवाइजरी जारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

तीन घंटे की बारिश में पानी-पानी हुई राजधानी

heavy rain on Tuesday 25 July
rain - फोटो : अमर उजाला
करीब तीन घंटे तक हुई झमाझम बारिश से सोमवार को राजधानी पानी-पानी हो गई। शहर के लगभग सभी क्षेत्रों में हुई भारी बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया। सड़कों और कॉलोनियों में पानी भर गया। इसके चलते लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 

सोमवार करीब एक बजे राजधानी के ज्यादातर क्षेत्रों में तेज बारिश शुरू हो गई। शहर के लगभग सभी क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई। छुट्टी का समय होने के कारण स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कत झेलनी पड़ी। विशेषकर छोटे बच्चे और उनको लेने पहुंचे अभिभावक बारिश में भीग गए। सड़कों और गलियों में पानी भरने के कारण पैदल चलने वालों और दोपहिया सवारों को दिक्कत हुई। भारी बारिश और जलभराव के कारण यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई। जगह-जगह यातायात व्यवस्था चरमरा गई और वाहन रेंग-रेंगकर आगे बढ़ते रहे। शाम करीब चार बजे बारिश कुछ कम हुई। 

इसके बाद मौसम कुछ साफ हो गया और बारिश थम गई। हालांकि रात को एक बार फिर आसमान में काले घने बादल छा गए और अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को करीब तीन घंटे में 56 मिमी तक बारिश रिकॉर्ड की गई। मोहकमपुर, धर्मपुर, रायपुर, राजपुर रोड, घंटाघर, कारगी चौक, कांवली रोड, पटेलनगर समेत कई अन्य क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई। जौलीग्रांट क्षेत्र में 30 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed