{"_id":"5772f8de4f1c1bb86679abdc","slug":"heavy-rain-in-uttarakhand-in-next-72-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"रहें तैयार, उत्तराखंड में 72 घंटे होगी भारी बारिश का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रहें तैयार, उत्तराखंड में 72 घंटे होगी भारी बारिश का अलर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 29 Jun 2016 08:57 AM IST
विज्ञापन
शिमला में 22.7, सुंदरनगर में 31.4, भुंतर में 32.2, धर्मशाला में 29.8, नाहन में 30.1, सोलन में 27.8 और कल्पा में 22 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में 30 जून से आगामी 72 घंटे भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे पहले हल्की से मध्यम मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
विज्ञापन
प्रदेशभर में मानसून की सुस्त चाल अब 30 जून से तेज होने वाली है। मौसम विभाग ने प्रदेश के सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।
मौसम विभाग रख रहा नजर
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 30 जून से आगामी 72 घंटे नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, चंपावत, अल्मोड़ा, पौड़ी, देहरादून और उत्तरकाशी में भारी बारिश पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
विज्ञापन
मंगलवार को प्रदेश में कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई। राजधानी में भी कई हिस्सों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को भी प्रदेश के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि राजधानी में भी ज्यादातर जगहों पर बादल छाए रहेंगे, कुछ जगहों पर बारिश के भी आसार हैं। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट भी आ सकती है।