{"_id":"5776d1a64f1c1b4f4d79b12c","slug":"heavy-rain-in-uttarakhand-in-next-48-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"48 घंटे होंगे भारी, दून समेत आठ जिलों में भारी बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
48 घंटे होंगे भारी, दून समेत आठ जिलों में भारी बारिश
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 02 Jul 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड के लिए अगले 48 घंटे होंगे भारी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में अगले 48 घंटे भारी पड़ने वाले हैं। मौसम विभाग ने आठ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। विभाग के अनुसार लगभग सभी स्थानों पर बादल जमकर बरसेंगे। राजधानी और आस-पास के क्षेत्रों में भी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम विभाग से जारी बुलेटिन के अनुसार शनिवार को राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, चंपावत, अल्मोड़ा, पौड़ी, हरिद्वार, देहरादून और टिहरी में बहुत भारी बारिश हो सकती है। जबकि बागेश्वर, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में भी भारी बारिश होगी।
विज्ञापन
मौसम विभाग निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि राजधानी देहरादून समेत आस-पास के क्षेत्रों में बादल छाए रहने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि फिलहाल मौसम का मिजाज इसी तरह का बना रहेगा।
विज्ञापन
प्रमुख शहरों का तापमान
शहर ---------- अधिकतम ---------- न्यूनतम
देहरादून ------ 29.7 ---------- 23.9
पंतनगर ------ 30.5 ---------- 26
मुक्तेश्वर ------ 19.4 ---------- 16.9
नई टिहरी --- 24.2 ---------- 18.6