फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Heavy rain and hailstorm warning today

Dehradun News: आज तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी

Sun, 25 May 2025 12:56 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain and hailstorm warning today
Iप्रदेश के पर्वतीय जिलों में आज (रविवार) भी मौसम बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा इन जिलों के अधिकतर इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी है। अन्य जिलों में भी हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

I
Iइसके अलावा नैनीताल, पौड़ी, चम्पावत जिले में भी भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में इस बार मई की शुरुआत से ही मौसम में बदलाव देखे जा रहे हैं। जिसके चलते पर्वतीय इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। जबकि मैदानी इलाकों में तापमान में सामान्य बढ़ोतरी ही दर्ज की जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन और मौसम के बदले पैटर्न की वजह से यह बदलाव देखे जा रहे हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो 30 मई तक प्रदेश भर में मौसम बदला रहेगा।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed