{"_id":"57928b2f4f1c1bc148c4c392","slug":"heavy-rain-alert-in-uttarkhand-six-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह जिलों पर भारी होंगे 24 घंटे, भारी बारिश की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह जिलों पर भारी होंगे 24 घंटे, भारी बारिश की चेतावनी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 23 Jul 2016 09:25 AM IST
विज्ञापन
देहरादून में बारिश
- फोटो : अमरउजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के छह जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग इस पर नजर बनाए हुए है। राजधानी सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों में हल्की से भी मध्यम बारिश की संभावना है। हालांकि, मौसम विभाग ने कहीं भी रेड अलर्ट जारी नहीं किया है। राजधानी में देर रात तक रुक-रुककर बारिश का दौर जारी था।
विज्ञापन
शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई। राजधानी में भी करीब एक घंटे में आठ मिमी बारिश हुई। बारिश की वजह से दिन का अधिकतम तापमान तीन डिग्री लुढ़क गया। जहां बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री था, वहीं शुक्रवार को तापमान 28 डिग्री पर आ गया।
विज्ञापन
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आगामी 24 घंटे चमोली, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ में भारी बारिश हो सकती है। कोई रेड अलर्ट नहीं है, लेकिन विभाग यहां मौसम पर नजर बनाए हुए है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य हिस्सों में शनिवार को भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राजधानी में भी आंशिक से लेकर आमतौर पर बादल छाए रह सकते हैं। हल्की बारिश के भी आसार हैं।
विज्ञापन