फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   heavy rain alert in uttarkhand six district.

छह जिलों पर भारी होंगे 24 घंटे, भारी बारिश की चेतावनी

Sat, 23 Jul 2016 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 23 Jul 2016 09:25 AM IST
विज्ञापन
heavy rain alert in uttarkhand six district.
देहरादून में बारिश - फोटो : अमरउजाला

उत्तराखंड के छह जिलों में भारी बारिश की चेताव‌नी जारी की गई है। मौसम विभाग इस पर नजर बनाए हुए है। राजधानी सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों में हल्की से भी मध्यम बारिश की संभावना है। हालांकि, मौसम विभाग ने कहीं भी रेड अलर्ट जारी नहीं किया है। राजधानी में देर रात तक रुक-रुककर बारिश का दौर जारी था। 

विज्ञापन


शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई। राजधानी में भी करीब एक घंटे में आठ मिमी बारिश हुई। बारिश की वजह से दिन का अधिकतम तापमान तीन डिग्री लुढ़क गया। जहां बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री था, वहीं शुक्रवार को तापमान 28 डिग्री पर आ गया।
विज्ञापन


मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आगामी 24 घंटे चमोली, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ में भारी बारिश हो सकती है। कोई रेड अलर्ट नहीं है, लेकिन विभाग यहां मौसम पर नजर बनाए हुए है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य हिस्सों में शनिवार को भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राजधानी में भी आंशिक से लेकर आमतौर पर बादल छाए रह सकते हैं। हल्की बारिश के भी आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed