{"_id":"577d827c4f1c1b446c7fa2d2","slug":"heavy-rain-alert-in-uttarkahand","type":"story","status":"publish","title_hn":"रहिए सावधान! अगले चार दिन उत्तराखंड में भारी बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रहिए सावधान! अगले चार दिन उत्तराखंड में भारी बारिश
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 07 Jul 2016 08:51 AM IST
विज्ञापन
मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी जारी की है।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विभाग ने 10 जुलाई तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। अधिकांश ऊंचाई वाले हिस्सों में भारी बारिश होगी, जबकि निचले और मैदानी क्षेत्रों में भी बारिश की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
बुधवार को जारी राष्ट्रीय मौसम बुलेटिन के अनुसार सात जुलाई को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों पर भारी बारिश होगी। सात से 10 जुलाई तक प्रदेश में मौसम का यह मिजाज बना रहेगा।
विज्ञापन
चारधाम क्षेत्रों में ज्यादा
बदरीनाथ, केदारनाथ, हेमकुंड साहिब, गंगोत्री, यमुनोत्री, पिथौरागढ़ समेत अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश अपेक्षाकृत ज्यादा होगी। वहीं, स्थानीय मौसम केंद्र से जारी बुलेटिन के मुताबिक आज प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि राजधानी समेत आस-पास के क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन
प्रमुख शहरों का तापमान
शहर --------- अधिकतम ---- न्यूनतम
देहरादून ---- 30.1 ------- 24.1
पंतनगर ---- 32.4 ------ 24.8
मुक्तेश्वर ---- 21.4 ------- 16.2
नई टिहरी ---- 25.2 ---- 17.8