उत्तराखंडः सात जिलों में भारी से भारी बारिश की चेतावनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के सात जिलों में सोमवार की सुबह से आगामी 72 घंटे तक भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग ने लोगों को बारिश से बचाव के प्रति सचेत रहने की अपील करते हुए राज्य सरकार को भी चेतावनी की जानकारी भेज दी है।
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत और ऊधमसिंह नगर में कई जगहों पर 25 जुलाई की सुबह से अगले 72 घंटे भारी से भारी बारिश हो सकती है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी मध्यम स्तर की बारिश होगी। राजधानी में बादल छाए रहेंगे और कई दौर की तेज बारिश हो सकती है। बारिश की वजह से लोगों को पहले से ही सुरक्षा इंतजाम करने की सलाह दी गई है।
भारी बारिश से नदियों में बाढ़ का खतरा, अलर्ट
बारिश के रेड अलर्ट की जानकारी राज्य सरकार को भी भेजी गई है, जिसके आधार पर संबंधित जिलों के डीएम को अलर्ट किया गया है।
मौसम विभाग की ओर से सात जिलों में 72 घंटे भारी से भारी बारिश की चेतावनी के बाद नदियों में बाढ़ का खतरा भी बढ़ गया है।
सेंट्रल वाटर कमीशन के हिमालयन गंगा डिविजन ने भारी बारिश की वजह से अलकनंदा, पिंडर, मंदाकिनी, भागीरथी और गढ़वाल में गंगा बेसिन में नदियों के खतरे के निशान से ऊपर जाने का अंदेशा जताते हुए अलर्ट किया है।