{"_id":"5787eb8c4f1c1b010513d6b0","slug":"heavy-rain-alert-in-nine-district-of-uttarkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलर्ट पर उत्तराखंड के नौ जिले, भारी बारिश की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलर्ट पर उत्तराखंड के नौ जिले, भारी बारिश की चेतावनी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 15 Jul 2016 08:44 AM IST
विज्ञापन
बारिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विभाग ने प्रदेश में शुक्रवार से नौ जिलों में भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके तहत न केवल राजधानी, बल्कि कुमाऊं के कई क्षेत्रों में भी भारी बारिश का साया मंडरा रहा है। उधर, राजधानी में दिन में हुई बारिश की वजह से तापमान में दो डिग्री से अधिक की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत में भारी से भारी बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी मध्यम बारिश होगी।
विज्ञापन
वहीं, राजधानी में बृहस्पतिवार को दिनभर बारिश का सिलसिला जारी रहा। बारिश की वजह से तापमान में करीब दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को जहां अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री था, वहीं बृहस्पतिवार को गिरकर 31 डिग्री पर आ गया। शुक्रवार को राजधानी में भी भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन