फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Heavy landslide in Badrinath Highway Tota Ghati half of road collapse Uttarakhand Weather News

Badrinath Highway: तोताघाटी में भारी भूस्खलन, बदरीनाथ हाईवे पर सड़क का आधा हिस्सा ढहा, मलबा आने से रास्ता बंद

Tue, 08 Aug 2023 11:17 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 08 Aug 2023 11:17 AM IST
सार

लगातार बारिश होने के कारण मार्ग खोलने में समय लग रहा है। जिसके चलते थाना देवप्रयाग और थाना मुनिकीरेती से ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है।

विज्ञापन
Heavy landslide in Badrinath Highway Tota Ghati half of road collapse Uttarakhand Weather News
बदरीनाथ हाईवे पर सड़क का आधा हिस्सा ढहा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर तोता घाटी में भारी भूस्खलन हो गया। जिससे यहां सड़क का आधा हिस्सा ढह गया। इसके चलते हाईवे पर यातायात बाधित हो गया है। उधर, व्यासी के समीप अटाली  गंगा में मलबा आने से हाईवे सोमवार से अवरुद्ध चल रहा है। लगातार बारिश होने के कारण मार्ग खोलने में समय लग रहा है। जिसके चलते थाना देवप्रयाग और थाना मुनिकीरेती से ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है।

विज्ञापन


Rishikesh: तेज बारिश के बाद बरसाती नाले के उफान में बहा युवक, एसडीआरएफ ने बरामद किया शव
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक देवप्रयाग देवराज शर्मा के मुताबिक, तोता घाटी में हाईवे का निचला हिस्सा ध्वस्त हो गया है। सड़क पर केवल पांच मीटर ही जगह बची है। जिसके चलते यहां पर वाहनों के आने जाने लायक जगह नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई जगह डायवर्ट किया रूट

भारी बारिश से अटाली क्षेत्र में मलबा आने के बाद बदरीनाथ हाईवे पर चलने वाले यातायात को देवप्रयाग से चाका गजा व मलेथा से नरेंद्र नगर डायवर्ट कर ऋषिकेश को भेजा गया। वहीं मुनि की रेती से डाइवर्ट कर यातायात नरेंद्रनगर होकर श्रीनगर, देवप्रयाग व पौड़ी के लिए भेजा गया। है। एसएचओ देवप्रयाग देव राज शर्मा के अनुसार, इस बाबत आदेश मिलने के बाद देर शाम को बदरी केदार व हेमकुंड से लौटने वाले वाहनों को डायवर्ट किया गया है।

वहीं, श्रीनगर से लौट रहे कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को भी देवप्रयाग से गजा होकर देहरादून के लिए निकलना पड़ा। देर शाम हाईवे पर वाहनों को डायवर्ट करने के कारण यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed