फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Heavy hailstorm in Tyuni area, crops damaged

Dehradun News: सेलाकुई में छह घंटे गुल रही बिजली उमस भरी गर्मी से परेशान रहे लोग

Fri, 13 Jun 2025 01:46 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Heavy hailstorm in Tyuni area, crops damaged
सेलाकुई क्षेत्र में बृहस्पतिवार को छह घंटे बिजली गुल रही। लोग भीषण गर्मी और उमस से परेशान रहे। ऊर्जा निगम के मुताबिक ट्रांसफार्मर के बॉक्स में खराबी आ जाने के कारण समस्या उत्पन्न हुई थी। उधर, हरबर्टपुर के धर्मावाला क्षेत्र में बार-बार लग रहे बिजली के कट से क्षेत्र में आपूर्ति का अघोषित संकट बना हुआ है। सेलाकुई के मेन बाजार, निगम रोड, बंजारा गली, बायाखाला, पूरबिया लाइन, हरिपुर खेड़ा, जमनपुर, बहादुरपुर आदि इलाकों में सुबह आठ बजे बिजली गुल हो गई। भीषण गर्मी में लोग पंखे, कूलर, एसी, फ्रिज नहीं चला पाए। इनवर्टर भी जवाब दे दिया। स्थानीय निवासी सुरेंद्र सिंह, राकेश पंवार, अजय सिंह ने बताया कि बिजली नहीं आने से घरों में बैठे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। कारोबार भी प्रभावित हुआ। ऊर्जा निगम के अवर अभियंता अभिषेक चौहान ने बताया कि ट्रांसफार्मर का बक्सा क्षतिग्रस्त हो जाने से बिजली की आपूर्ति को बंद किया गया था। दोपहर दो बजे बॉक्स में आई खराबियों को ठीक करके आपूर्ति को सुचारू करा दिया गया था। उधर, धर्मावाला क्षेत्र में ग्राम धर्मावाला, तिमली, शाहपुर-कल्याणपुर, रामगढ़, आदुवाला, जूडली, कुंजाग्रांट, कुंजा, मटक माजरी व कुल्हाल आदि गांवों में दिनभर बिजली के आने-जाने का सिलसिला चलता रहा। लोग भीषण गर्मी में कूलर, फ्रिज, पंखे व कूलर आदि की सुविधा नहीं ले सके। ग्रामीण साजिद, मुर्तजा, तालिब, अमजद ने बताया कि पिछले तीन दिनों से बार-बार बिजली गुल हो रही है। उन्होंने व्यवस्था को सुचारु करने की मांग की है। हरबर्टपुर उपखंड के अधिकारी विकास भारती ने बताया कि बिजली आपूर्ति में किसी प्रकार की बाधा नहीं है। उपभोक्ताओं की शिकायत पर कार्य करने के लिए बिजली कुछ देर के लिए बंद की जाती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed