फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Heavy hailstorm in Tyuni area, crops damaged

Dehradun News: त्यूणी क्षेत्र में भारी ओलावृष्टि, फसलों को हुआ नुकसान

Fri, 13 Jun 2025 01:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Heavy hailstorm in Tyuni area, crops damaged

विज्ञापन
क्षेत्र में बृहस्पतिवार को आंधी-बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि हुई। इससे सेब सहित अन्य फसलों काफी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से नुकसान का आकलन कर मुुआवजे की मांग की है।




तहसील क्षेत्र के ग्राम फनार, ओबरासैर, बंगुर, भूठ, खादर, टिवटाड़ आदि गांवों में सुबह से मौसम खराब था। दोपहर बाद तेज हवा के साथ बारिश और 10 मिनट तक ओलावृष्टि हुई। इससे सेब, आडू, नाशपाती, चुल्लू, खुबानी, राजमा, टमाटर सहित अन्य फलों और सब्जियों को नुकसान पहुंचा है। ओलावृष्टि ने किसानों को मुसीबत में ला दिया है। ग्राम पंचायत फनार के निवर्तमान प्रधान अर्जुन राणा, हरीश राणा, बलबीर सिंह चौहान, रविंद्र सिंह राणा, कमलेश राणा, कमल सिंह ने बताया कि पिछले दिनों भी ओलावृष्टि से काफी नुकसान हुआ था। सेब टूटकर नीचे गिर गए थे। कहा कि किसानों के कर्ज लेकर खेती की है। फसल बरबाद होने से कर्ज की चिंता सता रही है। उन्होंने तहसील प्रशासन से नुकसान का आकलन कर मुआवजे की मांग की है। तहसीलदार सुशीला कोठियाल ने बताया कि संबंधित क्षेत्रों के राजस्व उप निरीक्षकों को मौके पर भेजकर रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed