अगले दो दिन भारी बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि का अलर्ट, बढ़ेगा ठंड का प्रकोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में शनिवार और रविवार को भारी बारिश व बर्फबारी की आशंका है। इससे ठंड का प्रकोप बढ़ जाएगा। वहीं, अगले 36 घंटों के दौरान कई स्थानों पर ओले भी गिर सकते हैं।
इस देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। साथ ही शासन ने सभी जिलाधिकारियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार शनिवार और रविवार को प्रदेश के लगभग सभी इलाकों में अच्छी बारिश होगी।
उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, प्रदेश के लगभग सभी ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिरने का अनुमान है। कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश भी हो सकती है।
मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार शाम से अगले 36 घंटों के दौरान राजधानी देहरादून, पौड़ी, टिहरी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर में ओले भी गिर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अगले दो दिन की बारिश और बर्फबारी से लगभग सभी क्षेत्रों में ठंड बढ़ जाएगी। घाटी क्षेत्रों में सर्द हवाएं भी चल सकती हैं।