फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   heart patient became double in uttarakhand.

कमजोर हो रहा उत्तराखंड के युवाओं का दिल, वजह है चौंकाने वाली

Mon, 28 Nov 2016 09:28 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 28 Nov 2016 09:28 PM IST
विज्ञापन
heart patient became double in uttarakhand.
दिल की बीमारी

प्रदेश में बीते डेढ़ दशक में हृदय रोगियों की संख्या दोगुनी हो गई है। इसमें मैदानी और पहाड़ों के मरीज शामिल हैं। पहाड़ों में धूम्रपान को हृदय रोगों का मुख्य कारण माना जा रहा है। इससे निपटने के लिए फोर्टिस-एस्कॉर्ट अस्पताल ने जापानी विशेषज्ञों के साथ टाइअप किया है। जिसके तहत जापानी विशेषज्ञ दो दिन सीटी एंजियोग्राफी तकनीक से मरीजों के ऑपरेशन करेंगे। इस तकनीक में मरीज की छाती को खोलने की जरूरत नहीं पड़ती है।

विज्ञापन

 
सोमवार को राजपुर रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए फोर्टिस अस्पताल के वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. योगेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों के दौरान 30 से 40 वर्ष आयु के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन


कम उम्र के रोगियों में ओपन हार्ट सर्जरी या स्टेंट डालना उनकी कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में सीटी एंजियोग्राफी तकनीक से उपचार बेहद फायदेमंद साबित होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन माह से ज्यादा नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

heart patient became double in uttarakhand.

उन्होंने बताया कि तसुकुआ मेडिकल सेंटर के इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. यूची नागुची और उशीक आइवा, जनरल अस्पताल, जापान के इंटरवेंशनल कार्डियोलोजिस्ट डॉ. मानाबू फूजीयाना ऑपरेशन करेंगे।

उन्होंने बताया कि शत-प्रतिशत कठोर हो चुकी रक्तधमनी को तीन माह से ज्यादा समय तक नजरअंदाज करने पर मरीज को थकान व दिल में दर्द होता है। पहले बाईपास सर्जरी से इसका उपचार होता था, लेकिन अब सीओटी के जरिये धमनी खोली जा सकती है। इसमें मरीज को ज्यादा लाभ होता है और बहुत कम समय में वह ठीक भी हो जाता है। उन्होंने बताया कि इस तकनीक से 10 मरीजों के ऑपरेशन होंगे। 

हृदय रोगों के प्रमुख कारण 
- अनियमित खानपान
- व्यायाम की कमी
- अत्यधिक तनाव
- डायबिटीज
- हाई कोलेस्ट्रॉल
- धूम्रपान व मद्यपान

ऐसे मजबूत होगा हृदय
- नियमित व्यायाम करें
- ताजा फल-हरी सब्जियां खाएं
- फाइबर व मोटा अनाज खाएं
- शराब व धूम्रपान छोड़ें
- योग और प्राणायाम करें
- जीवनशैली व्यवस्थित करें
- अधिक तनाव लेने से बचें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed