{"_id":"5cc29ce3bdec225eb8673101","slug":"hearing-of-chinu-pandit-through-video-conferencing","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या समेत कई मामलों में रुड़की जेल में बंद बदमाश चीनू की वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुई पेशी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या समेत कई मामलों में रुड़की जेल में बंद बदमाश चीनू की वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुई पेशी
Fri, 26 Apr 2019 11:26 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 26 Apr 2019 11:26 AM IST
विज्ञापन
चीनू को कोर्ट में पेशी के लिए ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या समेत विभिन्न आपराधिक मामलों में रुड़की जेल में बंद बदमाश चीनू पंडित की वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये रामनगर कोर्ट में पेशी कराई गई। बताया जा रहा है कि सुरक्षा कारणों के चलते चीनू की वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये पेशी करवाई गई है।
विज्ञापन
चीनू पंडित पर हत्या और चौथ मांगने के कई मामले दर्ज हैं। चीनू ने अपने दोस्त आकाश की गोली मारकर हत्या की थी। इसके बाद वह फरार हो गया था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया था। इसके बाद देहरादून एसटीएफ ने चीनू को दून से ही गिरफ्तार किया था। एसटीएफ ने उसके पास से एक-47 और कार बरामद की थी।
विज्ञापन
इसके बाद एसटीएफ ने उसे जेल भेज दिया था। देहरादून जेल में रहने के बाद चीनू को रुड़की जेल में शिफ्ट कर दिया था। तभी से वह रुड़की में बंद है। बृहस्पतिवार को को एक मामले में चीनू की रामनगर कोर्ट में पेशी थी। इस दौरान जेल के अंदर से ही चीनू की वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये रामनगर कोर्ट में पेशी पर सुनवाई हुई। जेलर जेपी द्विवेदी ने बताया कि चीनू की वीडियो कांफ्रेसिंग से रामनगर कोर्ट में पेशी हुई है।
विज्ञापन