फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Hear the message of green, be my country ...

सुनो हरेला का संदेश, हरा भरा हो मेरा देश...

Fri, 19 Jul 2019 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
Hear the message of green, be my country ...
धाद संस्‍था की और से राजभवन से आयोजित हरेला मार्च रैली में पारंपरिक ढोल दमाऊं पर नृत्य करती महिला
सुनो हरेला का संदेश, हरा भरा हो मेरा देश... जैसे नारों से हरेला एंबेसडर बच्चों ने पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया। बृहस्पतिवार को राजभवन में धाद संस्था की ओर से आयोजित हरेला मार्च को राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने बतौर मुख्य अतिथि हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राजभवन से निकली मार्च कैंट रोड से होते हुए गोरखा मिलिट्री कॉलेज पहुंची। इस मौके पर राज्यपाल ने राजभवन परिसर में दो पौधे रोपे।
विज्ञापन

इस अवसर पर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की मांग है। हरेला पर्व हरियाली का प्रतीक है। इस महीने में प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा अवश्य रोपना चाहिए। संस्था के सचिव तन्मय ममगाईं ने बताया कि साल 2010 में रेसकोर्स स्थित वाल्मीकि मंदिर से हरेला का आयोजन शुरू किया गया था। तब से यह आयोजन हर वर्ष किया जाता है। स्कूल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक कलाकार अखिलेश दास, शशि दास की ढोल की थाप पर बच्चों ने शानदार प्रस्तुति दी। इस अवसर पर लोकेश नवनि, विकास बहुगुणा, रविंद्र नेगी, ज्योति प्रकाश जगूड़ी, डॉ. जयंत नवनि, राजीव पांथरी, प्रभाकर देवरानी, प्रमोद रावत, विनोद असवाल, दीप्ति मैठाणी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ओंकार दास को समर्पित है इस साल का हरेला
संस्था के सचिव तन्मय ममगाईं ने बताया कि इस वर्ष का हरेला उत्तराखंड के लोक वाद्य ढोल के ज्ञाता स्व. ओंकार दास को समर्पित है। धाद के हरेला अभियान के अंतर्गत उन बच्चों को हरेला एंबेसडर बनाया गया। लगभग 50 हरेला एंबेसडर बच्चों ने राज्यपाल से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed