{"_id":"68c87e0e053278c0470a4a63","slug":"health-minister-inspected-chc-sahaspur-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-789459-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: स्वास्थ्य मंत्री ने किया सीएचसी सहसपुर का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: स्वास्थ्य मंत्री ने किया सीएचसी सहसपुर का निरीक्षण
Tue, 16 Sep 2025 02:28 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Tue, 16 Sep 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
सीएचसी सहसपुर का निरीक्षण करते स्वास्थ्य मंत्री डॉ1 धन सिंह रावत : संवाद
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सहसपुर व राज्य मानसिक स्वास्थ्य संस्थान का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल में गंदगी पाई गई, वहीं मरीजोंं और तीमारदारों के वाहन अव्यवस्थित ढंग से खड़े थे। उन्होंने स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति व रेडियोलॉजिस्ट के पद के सृजन का आश्वासन दिया।23 सितंबर को स्वास्थ्य पखवाड़े के तहत आयोजित होने वाले स्वास्थ्य शिविर की तैयारियों का जायजा लेने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत सोमवार को सीएचसी सहसपुर पहुंचे। इस दौरान अस्पताल में गंदगी पाई गई, वहीं मरीजों और तीमारदारों के वाहन अव्यवस्थित ढंग से खड़े थे। उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी को अस्पताल में नियमित साफ-सफाई के निर्देश दिए। इसके साथ ही अस्पताल में पार्किंग के निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मोहन सिंह डोगरा ने स्वास्थ्य मंत्री को बताया कि अस्पताल में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ न होने के कारण बड़ी दिक्कत आ रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही अस्पताल में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति की जाएगी। इस दौरान अस्पताल में मशीन की उपलब्धता के बाद भी अल्ट्रासाउंड जांच न होने की बात सामने आई। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने स्वास्थ्य मंत्री को बताया कि अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट का पद नहीं है। पूर्व में वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर अल्ट्रासाउंड जांच की जाती थी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि रेडियोलॉजिस्ट के पद के सृजन के लिए शासन स्तर पर कार्यवाही शुरू करने के निर्देश दिए जाएंगे। उसके बाद स्वास्थ्य मंत्री राज्य मानसिक स्वास्थ्य संस्थान का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गई। अस्पताल में निश्चेतक और अन्य कर्मचारियों की कमी पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जल्द सभी कमियां दूर किए जाएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष मीता सिंह ने क्षेत्र के अस्पतालों के निरीक्षण और उनमें पाई गई कमियों को गंभीरता से लेने के लिए स्वास्थ्य मंत्री का आभार प्रकट किया। इस दौरान यशपाल नेगी, नवीन रावत, बाबूलाल, अक्षय गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन