फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Health department issued high alert amid incessant rains

Dehradun: बारिश के बीच स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट, त्वरित इलाज को स्टाफ तैयार रखने के निर्देश

Mon, 10 Jul 2023 04:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 10 Jul 2023 04:54 PM IST
सार

बारिश के साथ डेंगू का प्रकोप भी बढ़ रहा है। रोजाना डेंगू के नए मरीज मिल रहे हैं। जगह-जगह जलभराव होने से यह समस्या और बढ़ रही है।

विज्ञापन
Uttarakhand Health department issued high alert amid incessant rains
अस्पताल - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

दो दिन से लगातार हो रही बारिश को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने देहरादून जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल प्रशासन को इमरजेंसी में तुरंत इलाज देने के लिए स्टाफ को तैयार रखने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. संजय जैन ने बताया कि बारिश के साथ डेंगू का प्रकोप भी बढ़ रहा है। रोजाना डेंगू के नए मरीज मिल रहे हैं। जगह-जगह जलभराव होने से यह समस्या और बढ़ रही है। इसके साथ ही बदले मौसम में सर्दी, खांसी और बुखार के मरीज भी बढ़ रहे हैं। इसे देखते हुए अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखा है। स्कूल आने वाले बच्चों को पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

वहीं, डेंगू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कुछ क्षेत्रों को हाई रिस्क जोन के रूप में चिह्नित किया है।

Rudrapur: गंगाजल लेने हरिद्वार जा रहा था बाइक सवार युवक, टोल प्लाजा के पास ट्रक की चपेट में आने से मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


यह वे क्षेत्र हैं जहां रोज कम से कम एक मरीज डेंगू से पीड़ित मिल रहा है। वहीं, जिन क्षेत्रों में पिछले वर्ष सबसे ज्यादा डेंगू के मामले पाए गए थे, उन्हें हाई अलर्ट जोन के रूप में चिह्नित किया है। इन इलाकों में डेंगू की जांच और बचाव के लिए टीम भ्रमण कर रही है। साथ ही एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed