फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Health Department gets 197 Community Health Officers HNB Medical University released selected candidates list

Uttarakhand: स्वास्थ्य विभाग को मिले 197 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, जारी की गई चयनित अभ्यर्थियों की सूची

Sat, 07 Sep 2024 02:19 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 07 Sep 2024 02:19 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग को 197 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी मिले हैं। एचएनबी चिकित्सा विश्वविद्यालय ने चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी की है। 

विज्ञापन
Health Department gets 197 Community Health Officers HNB Medical University released selected candidates list
धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वास्थ्य विभाग को 197 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) मिल गए हैं। एचएनबी चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय ने द्वितीय चरण की काउंसलिंग के बाद चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है। इन सभी चयनित सीएचओ की शीघ्र ही आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में तैनाती दी जाएगी।

विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में शत-प्रतिशत सीएचओ की तैनाती करने का लक्ष्य रखा है। स्वास्थ्य विभाग की मांग पर विश्वविद्यालय ने सीएचओ के 238 पदों के लिए द्वितीय चरण काउंसलिंग आयोजित कर 197 अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची जारी कर दी है। जिन्हें शीघ्र ही जिलावार तैनाती दी जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों में से अल्मोड़ा जनपद में 16, बागेश्वर 17, चमोली 16, चंपावत 5, देहरादून 40, हरिद्वार 22, नैनीताल 14, पौड़ी में 31, पिथौरागढ़ में 12, रुद्रप्रयाग में 2, टिहरी में एक, ऊधमसिंह नगर में 15 व उत्तरकाशी जिले में 6 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।

विज्ञापन

विश्वविद्यालय को सौंपी थी काउंसलिंग की जिम्मेदारी
बता दें कि विभाग ने 1683 पदों के सापेक्ष 1515 सीएचओ की तैनाती कर दी है। जिसमें से कुछ अभ्यर्थियों का चयन नर्सिंग अधिकारी के पद पर हो जाने से सीएचओ के पद खाली हो गए थे। जिससे विभाग ने विश्वविद्यालय को सीएचओ के खाली पद भरने के लिए काउंसलिंग की जिम्मेदारी सौंपी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Kedarnath By-Election:  कांग्रेस ने कसी कमर, मंडल और ब्लाक स्तर नियुक्त करेगी प्रभारी, इन्हें बना रही मुद्दा

विभाग को 197 और सीएचओ मिलने से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर होंगी। सभी चयनित सीएचओ को शीघ्र आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में तैनाती दी जाएगी। - डॉ. धन सिंह रावत,स्वास्थ्य मंत्री

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed