फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Health Department deal with other departments to fight with dengue

ढूंढ निकाला डेंगू को चित करने का तरीका

Wed, 09 Oct 2013 09:03 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 09 Oct 2013 09:03 AM IST
विज्ञापन
Health Department deal with other departments to fight with dengue

उत्तराखंड में फैल रहे डेंगू के डंक को रोकने के लिए उपाय सुझा लिए गए हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग डेंगू के प्रकोप से निपटने के लिए अन्य महकमों की मदद लेगा। स्कूलों में सुबह होने वाली प्रार्थना सभा में बच्चों को डेंगू से बचाव के गुर सिखाए जाएंगे तो नगर निगम गृहणियों व बुजुर्गों को जागरूक करेगा।

लगातार बढ़ रहे डेंगू के मामले
पेयजल विभाग को पाइप लाइनों को रिसाव रोकना होगा तो परिवहन के जिम्मे पुराने टायरों को अन्यत्र इस्तेमाल करने का रहेगा।

मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने वैक्टर जनित रोग के नियंत्रण और रोकथाम के लिए अंतरविभागीय समन्वय बैठक बुलाई। वेक्टर जनित रोगों की चपेट में आने वालों की संख्या इस बार तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन


डेंगू के प्रदेश में 352 मामले चिन्हित किए गए हैं जबकि हरिद्वार में 3 लोगों की मौत हुई है। मलेरिया के 648 केस राज्य में चिन्हित किये गए हैं।

लगातार बढ़ रहे डेंगू के मामलों से निपटने में स्वास्थ्य विभाग अकेला नाकाम साबित हो रहा है। स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन, पेयजल, शहरी विकास, सूचना सहित कई विभागों के सचिवों को डेंगू से रोकने में ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एपिडैमिक एक्ट किया सक्रिय
बैठक में निर्णय लिया गया कि वैक्टर जनित रोग के नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए एपिडैमिक एक्ट को सक्रिय किया जाए। समस्त निजी अस्पतालों में अनिवार्यता की गई कि वैक्टर जनित रोग चिन्हित होने पर इसकी सूचना मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दी जाए।

हरक सिंह रावत ठीक
डेंगू की गिरफ्त में आए चिकित्सा शिक्षा मंत्री हरक सिंह रावत की तबियत ठीक हो गई है। दून अस्पताल में जांच कराने के बाद वह श्रीनगर मेडिकल कालेज के विशेषज्ञों से इलाज करा रहे थे। दून के सीनियर फिजिशियन डा.केसी पंत ने बताया कि मंत्री की स्थिति सामान्य है।


वहीं, विधायक फुरकान अहमद के पुत्र जुनैद को दून अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। डा. मुकेश सुंदरियाल ने बताया कि रोगी का प्लेटलेट्स काउंट सामान्य हो गया है।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed