{"_id":"67a3b397af8d6fcdd5073504","slug":"head-of-departments-privileges-taken-away-he-will-not-be-able-to-give-instructions-to-his-junior-dehradun-news-c-5-1-drn1031-612363-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: विभागाध्यक्ष के विशेषाधिकार छीने, कनिष्ठ को नहीं दे सकेंगे निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: विभागाध्यक्ष के विशेषाधिकार छीने, कनिष्ठ को नहीं दे सकेंगे निर्देश
विज्ञापन
Iकैंसर विभाग के अध्यक्ष और असिस्टेंट प्रोफेसर के बीच विवाद, मामले में एमएस सख्त
I
I
I
Iकैंसर विभाग के अध्यक्ष और असिस्टेंट प्रोफेसर के बीच हुए विवाद के बाद जांच समिति ने एमएस को अपनी रिपोर्ट सौंपी है। एमएस ने विभागाध्यक्ष पर कार्रवाई करते हुए उनके विशेषाधिकार छीन लिए हैं। वे अब विभाग के कनिष्ठ चिकित्सक को सीधे निर्देशित नहीं कर सकेंगे। इसके अलावा दोनों ही चिकित्सकों के आपस में वार्ड के बेड भी बांटे गए हैं।
I
I
I
Iदून अस्पताल के कैंसर विभाग के अध्यक्ष डॉ. दौलत की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शशांक जोशी के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया था। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने मामले की जांच को कमेटी का गठन किया था। बुधवार को कमेटी ने अपनी जांच रिपोर्ट एमएस को सौंपी है। इस पर एमएस तल्ख नजर आए हैं। विभागाध्यक्ष के विशेषाधिकारी छीनते हुए उन्हें किसी भी तरह के निर्देश देने से वंचित किया है। अब अवकाश पर जाने के या किसी भी तरह की वार्ता के लिए अब सीधे कनिष्ठ डॉक्टर से बात नहीं कर सकेंगे। विभागाध्यक्ष मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष को रिपोर्ट करेंगे। इसके अलावा वार्डों में दोनों चिकित्सकों के बेड भी बांटे गए हैं। इस पर दून अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरएस बिष्ट ने बताया कि दोनों ही चिकित्सकों को इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न करने की कड़ी चेतावनी भी दी है।I