फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   he trend of punishing parties opposed to women's reservation will continue in Uttarakhand as well: BJP

महिला आरक्षण विरोधी दलों को सजा का क्रम उत्तराखंड में भी जारी रहेगा : भाजपा

Tue, 05 May 2026 07:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
he trend of punishing parties opposed to women's reservation will continue in Uttarakhand as well: BJP
- प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- बंगाल, असम के बाद महिलाएं 2027 में कांग्रेस का करेंगी सूपड़ा साफ
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। भाजपा ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने वाली पार्टियों को देश की जनता ने सबक सिखाना शुरू कर दिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, इसकी शुरुआत बंगाल सहित पांच राज्यों के चुनाव से हुई है। अब देवभूमि भी महिला विरोधी कांग्रेस को सबक सिखाने के लिए बेसब्री से 2027 के चुनावों का इंतजार कर रही है। इस बार कांग्रेस का प्रदेश से पूरी तरह सूपड़ा साफ होना तय है।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी दलों के महिला सशक्तीकरण के प्रयासों में रोड़े अटकाने से उत्तराखंड की मातृशक्ति में भी भारी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि देवभूमि की जागरूक महिलाएं कांग्रेस के महिला विरोधी चरित्र को पहचान चुकी हैं। अब राज्यों के हालिया चुनाव परिणाम से उनका ये मत मजबूत हुआ है कि महिला विरोधी पार्टियां स्वीकार नहीं। भट्ट ने कहा कि बंगाल और असम जैसे राज्यों के परिणाम ये भी बताते हैं कि जनता अब केवल विकास, सुशासन और जनकल्याण के लिए ही वोट देती है। तुष्टिकरण और राष्ट्रविरोधी राजनीति को जनता पूरी तरह से नकार चुकी है।
विज्ञापन


भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार 100 फीसदी क्षमता और ईमानदारी के साथ जन-आकांक्षाओं को पूरा कर रही है। भाजपा अंत्योदय के मंत्र के साथ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed