फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haryana pilgrims return from Yamunotri Dham died in accident

उत्तराखंडः यमुनोत्री धाम से लौट रहे हरियाणा के यात्री की हादसे में मौत, प्रेस की गाड़ी खाई में गिरी

Wed, 24 Jul 2019 02:45 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 24 Jul 2019 02:45 PM IST
विज्ञापन
Haryana pilgrims return from Yamunotri Dham died in accident
कार से निकाला गया शव - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई और 07 लोग घायल हुए हैं। पहले हादसे में यमुनोत्री धाम के दर्शन कर लौट रहे गुरुग्राम हरियाणा के एक यात्री की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक तहसील बड़कोट क्षेत्र में बड़कोट से 07 किलोमीटर आगे राजगढ़ी मोटर मार्ग पर एक कार संख्या एचआर 26 सीए 8290 सड़क से लगभग 60-70 मीटर नीचे गिर गई।

विज्ञापन


जिसमें बाल चंद्रण (60 वर्ष) पुत्र राम चंद्रण निवासी ए-2-204 यूनिवर्सिटी सेक्टर-30, गुड़गांव हरियाणा की मौत हो गई। बड़कोट के थानाध्यक्ष डीएस कोहली ने बताया मृतक गंगोत्री घूमने आए थे। वह कार में अकेले थे। आज सुबह करीब छह बजे वह नियंत्रण खो बैठे और कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे का पता चलते ही पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कार से शव को निकाला।

विज्ञापन

प्रेस की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

वहीं दूसरे हादसे में रूद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाइवे पर काकड़ा गाड़ में अखबार लेकर जा रही प्रेस की गाड़ी यूए 07 एस 4396  हादसे का शिकार हो गई। वाहन में चालक सहित 08 लोग सवार थे, जिनमें 04 कांवड़िये थे।

 

हादसे में चालक मान सिंह की मौत हो गई है। अन्य 07 को हल्की चोट आई हैं। बताया जा रहा है आधा किलोमीटर पहले गिंवाडीगांव में चालक ने सीने मे दर्द की शिकायत करते हुए गर्म पानी पिया था। और गुप्तकाशी पहुंचने पर दवा लेने की बात कही थी। उधर, बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर शिक्षकों से भरी जीप पलटने की सूचना है। घायलों को बेस अस्पताल में लाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed