{"_id":"687db63441ad38c33a00c7d7","slug":"haryana-cm-naib-singh-saini-visit-to-uttarakhand-spoke-on-kanwar-yatra-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: प्रदेश दौरे पर पहुंचे हरियाणा के सीएम, कांवड़ यात्रा में बाधा पहुंचाने पर सख्त कार्रवाई की कही बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: प्रदेश दौरे पर पहुंचे हरियाणा के सीएम, कांवड़ यात्रा में बाधा पहुंचाने पर सख्त कार्रवाई की कही बात
Mon, 21 Jul 2025 12:39 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 21 Jul 2025 12:39 PM IST
सार
हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी उत्तराखंड के दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने सीएम धामी से मुलाकात की। साथ ही उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद नरेश बंसल के आवास पर जाकर उनकी माता के निधन पर शोक प्रकट कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और सीएम धामी
- फोटो : सूचना
विस्तार
उत्तराखंड दौरे पर आए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, कांवड़ भगवान शिव की यात्रा है। इस यात्रा को शिव भक्त बड़े श्रद्धा के साथ करते हैं। कोई शरारती तत्व यात्रा में किसी भी तरह से बाधा पहुंचाने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
रविवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी ने भाजपा के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद नरेश बंसल के आवास पर जाकर उनकी माता के निधन पर शोक प्रकट कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मीडिया से बातचीत में सैनी ने कहा, कांवड़ यात्रा में दूर-दूर से शिव भक्त गंगा का पवित्र जल लेने आते हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather News: प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट, पौड़ी जिले में आज बंद रहेंगे स्कूल, 27 सड़कें बंद
विज्ञापन
पैदल चलकर पवित्र जल को श्रद्धा के साथ अपने गांव व शहर के शिवालयों में जलाभिषेक करते हैं। यदि कोई शरारती तत्व कांवड़ यात्रा में हुड़दंग या बाधा पहुंचाता है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने उत्तराखंड सरकार की ओर से चलाए गए कालनेमि अभियान की सराहना की। कहा, इस तरह का अभियान हरियाणा में भी चलाया जाएगा।