{"_id":"57110b524f1c1b81064a6b6f","slug":"haryana-cm-manohar-lal-khattar-address-in-ias-academy","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएएस एकेडमी पहुंचे सीएम खट्टर, प्रशिक्षुओं को दिया मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएएस एकेडमी पहुंचे सीएम खट्टर, प्रशिक्षुओं को दिया मंत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
Updated Fri, 15 Apr 2016 09:10 PM IST
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल खट्टर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अधिकारी किसी भी योजना के क्रियान्वयन में ध्यान रखें कि योजना का लाभ सबसे आखिरी व्यक्ति तक पहुंचे। सीएम ने आईएएस अधिकारियों से अपने राजनीतिक और सामाजिक अनुभव साझा करते हुए उनके सवालों के जवाब भी दिए।
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सेंटजार्ज कॉलेज के हेलीपैड पर उतरे। यहां उनकी अगवानी कॉलेज के प्रिंसिपल टॉमी वर्गीस, उपनिदेशक अकादमी एमएच खान, पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने की। इसके बाद वे सड़क मार्ग से सीधे लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी पहुंचे।
विज्ञापन
अकादमी में श्री खट्टर ने मिड टर्म कैरियर एडवांस प्रशिक्षण में शामिल हुए आईएएस अधिकारियों को संबोधित किया। गुड गवर्नेंस पर भी खट्टर ने अपना नजरिया रखा।
विज्ञापन
आखिरी छोर पर खड़ा व्यक्ति हो प्राथमिकता
उन्होंने कहा कि भारत में विषम भौगोलिक और सामाजिक परिस्थितियों को ध्यान में रखकर ही अधिकारियों को लोक कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन करना होता है। इसके लिए समाज के आखिरी छोर पर खड़े व्यक्ति को अपनी प्राथमिकता में रखना होगा। उन्होंने कहा कि योजनाओं के लागू करने में कई दिक्कतें पेश आती है। इसके लिए सदैव तैयार रहने की आवश्यकता है।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि लखवाड़-व्यासी पॉवर प्रोजेक्ट जितना जल्दी बनकर तैयार होगा। उतना ही जल्दी हरियाणा और दिल्ली को पानी व बिजली मुहैया होगी। बता दें कि लखवाड़-व्यासी परियोजना से सर्वाधिक 47 प्रतिशत पानी हरियाणा को ही मिलना है।