फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Harsh firing in woman retirement party in roorkee

रुड़की: रेलवे से रिटायर महिला की रिसेप्शन पार्टी में हर्ष फायरिंग, भतीजा और पोता घायल 

Sat, 29 Feb 2020 06:44 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर (रुड़की)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर (रुड़की) Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 29 Feb 2020 06:44 PM IST
सार

  • हालत नाजुक होने पर युवक हायर सेंटर रेफर, बालक को निजी अस्पताल में कराया भर्ती
  • बिना बुलाए पार्टी में पहुंच हर्ष फायरिंग करने वाले दो युवकों में से एक को पकड़कर पीटा
  • रेलवे से सेवानिवृत्त होने पर महिला कर्मचारी ने शनिवार को घर पर रखी थी रिसेप्शन पार्टी 

विज्ञापन
Harsh firing in woman retirement party in roorkee
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

रेलवे से सेवानिवृत्त महिला कर्मचारी की रिसेप्शन पार्टी में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से युवक और एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को लक्सर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने युवक की हालत गंभीर होने के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया।

विज्ञापन


वहीं, बालक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर मौजूद लोगों ने हर्ष फायरिंग करने वाले दो युवकों में से एक को पकड़कर जमकर पीटा और फिर पुलिस को सौंप दिया। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


लक्सर कोतवाली क्षेत्र के बहादरपुर गांव निवासी समय सिंह रेलवे में नौकरी करते थे। उनकी मृत्यु के बाद पत्नी सुदेशना देवी वारिस के तौर पर उनकी जगह नौकरी पा गईं। वह वर्तमान में कस्बे की रेलवे कॉलोनी में रहती हैं। शनिवार को सुदेशना सेवानिवृत्त हो गईं। इस अवसर पर उन्होंने अपने घर पर रिसेप्शन पार्टी रखी। दिन में पार्टी चल रही थी और रिश्तेदार डीजे पर डांस कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों में भगदड़ मच गई

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इसी बीच कुआंखेड़ा गांव के दो युवक भी पार्टी में पहुंचे। बताया जाता है कि दोनों युवकों ने तमंचा निकालकर डीजे पर हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इस दौरान छाती में गोली लगने से 25 वर्षीय पंकज पुत्र इंद्रराज निवासी टांडा महतोली और 11 वर्षीय हिमांशु पुत्र धीर सिंह निवासी नगला इमरती हाथ में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। पंकज सुदेशना देवी के रिश्ते में भतीजे हैं जबकि हिमांशु उनका पोता बताया जा रहा है।

हर्ष फायरिंग के दौरान दो लोगों को गोली लगने से डीजे पर डांस कर रहे लोगों में भगदड़ मच गई। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने फायरिंग करने वाले दो युवकों में से एक को दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई की। जबकि, एक युवक भीड़ का फायदा उठाकर भाग निकला। वहीं, पार्टी में मौजूद लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने पंकज की हालत गंभीर देख हायर सेंटर रेफर कर दिया जबकि हिमांशु को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद लोगों ने पुलिस बुलाकर युवक को उसके हवाले कर दिया। 

सेवानिवृत्त महिला की रिसेप्शन पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग होने से दो लोगों के घायल होने का मामला संज्ञान में है। हालांकि, अभी घटना के संबंध में तहरीर नहीं आई है। इसके बावजूद पुलिस घटना की जांच कर रही है। 
- वीरेंद्र सिंह नेगी, प्रभारी निरीक्षक, लक्सर कोतवाली 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed