{"_id":"590df0a24f1c1b0b39443e6c","slug":"harsh-firing-at-a-wedding-ceremony","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में एक को लगी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में एक को लगी गोली, हालत गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, सुल्तानपुर
Updated Sat, 06 May 2017 09:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगपुर गांव में शादी समारोह के मौके पर रात्रि के समय डीजे पर डांस चल रहा था। इसी दौरान अचानक किसी ने तमंचे से फायरिंग कर दी, जो सामने डांस कर रहे लड़के के मामा को जा लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मामला पारिवारिक होने के चलते किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को नहीं दी है और चुपचाप घायल को उपचार के लिए हायर सेंटर भिजवा दिया गया है, जहां पर घायल का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
शादी समारोह में हर्ष फायरिंग भारी पड़ गई। दरअसल भोगपुर गांव निवासी अजय कुमार पुत्र साधूराम के यहां शुक्रवार को शादी समारोह में मंढे़ का कार्यक्रम था। समारोह में देर रात अजय कुमार के यहां डीजे पर डांस चल रहा था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान परिवार के ही किसी युवक ने तमंचे से फायर कर दिया। इससे निकली गोली सामने डांस कर रहे लड़के के मामा को जा लगी, वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
गोली लगी देख मौके पर अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने बताया कि मौके पर मौजूद परिजनों और रिश्तेदारों ने गोली लगने की सूचना पुलिस को नहीं दी। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। चिकित्सक ने घायल की हालत नाजुक देखकर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मामला पारिवारिक होने के चलते किसी ने भी पुलिस को सूचना नहीं दी और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया भिक्कमपुर पुलिस चौकी प्रभारी महावीर सिंह रावत का कहना है कि गोली लगने की कोई शिकायत भिक्कमपुर पुलिस चौकी में नहीं आई है। मामले की जांच कराई जा रही है। अगर ऐसा कोई मामला संज्ञान में आता है तो कार्रवाई की जाएगी।