फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Harrawala Railway Station to be rejuvenated with Rs 30 crore

Dehradun: 30 करोड़ से होगा हर्रावाला रेलवे स्टेशन का कायाकल्प, यात्रियों को मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं

Mon, 31 Jul 2023 04:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 31 Jul 2023 04:06 PM IST
सार

मुरादाबाद मंडल के 12 स्टेशनों को इस योजना के लिए चिह्नित किया गया है। इसमें उत्तराखंड का हर्रावाला और रुड़की रेलवे स्टेशन भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Dehradun News Harrawala Railway Station to be rejuvenated with Rs 30 crore
रुपये - फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

केंद्र सरकार की ओर से रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना की शुरुआत की गई है। इसके तहत दून के हर्रावाला स्टेशन का भी कायाकल्प किया जाएगा। 30 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस स्टेशन पर यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

विज्ञापन


मुरादाबाद मंडल के 12 स्टेशनों को इस योजना के लिए चिह्नित किया गया है। इसमें उत्तराखंड का हर्रावाला और रुड़की रेलवे स्टेशन भी शामिल हैं। योजना के तहत स्टेशन का वेटिंग हॉल, शौचालय, आवश्यकतानुसार लिफ्ट/एस्केलेटर, स्वच्छता, मुफ्त वाई-फाई, स्थानीय उत्पादों के लिए स्टॉल समेत यात्रियों की सुविधाओं में सुधार के लिए मास्टर प्लान तैयार किया गया है। इसके अलावा योजना में इमारत में सुधार, दिव्यांगजनों के लिए सुविधाएं, टिकाऊ और पर्यावरण अनुकूल समाधान समेत ट्रेक लाइन का विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


Uttarakhand: नदियों का जलस्तर सुधरा, यूजेवीएनएल ने एक दिन में कर दिया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
विज्ञापन
विज्ञापन


वाणिज्य निरीक्षक सुभाष अग्रवाल ने बताया कि छह अगस्त को हर्रावाला स्टेशन पर होने वाले कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल जुड़ स्टेशनों की आधारशिला रखेंगे। इसके लिए बजट भी स्वीकृत हो गया है।

सिंगल लाइन है बड़ी चुनौती

देहरदून से हरिद्वार तक सिंगल लाइन अभी रेलवे के लिए बड़ी चुनौती है। इसके चलते दून से 16-18 से अधिक कोच की ट्रेनों का संचालन नहीं किया जा रहा है। ऐसे में अगर योजना के तहत हर्रावाला स्टेशन पर ट्रेक की संख्या बढ़ाई जाती है तो ऋषिकेश और हरिद्वार के अलावा हर्रावाला से भी 18 से अधिक कोच वाली ट्रेनों का संचालन किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed