फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   harm to religious place of Ex MLA pranav champion.

चर्चित पूर्व विधायक चैंपियन के धार्मिक स्थल में तोड़फोड़

Sun, 20 Nov 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुड़की Updated Sun, 20 Nov 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
harm to religious place of Ex MLA pranav champion.
कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन - फोटो : file photo

लंढौरा में पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के पूर्वजों की ओर से बनाए गए समाधि स्थल पर अराजक तत्वों ने तोड़फोड़  कर दी। समाधि के नीचे कई फीट गहरा गड्ढा भी खोदा गया। समर्थकों की ओर से मामले की तहरीर पुलिस को दे दी गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन

 
लंढौरा में एक धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ की घटना से एक बार फिर से धार्मिक उन्माद भड़कने की आशंका पैदा हो गई है।

शुक्रवार को पूर्व विधायक समर्थक सुनील वालिया ने कई अन्य लोगों के साथ पुलिस चौकी में तहरीर देकर बताया कि चैंपियन के पूर्वजों की ओर से बाबा बहमल की समाधि बनाई गई है। जो मंदिर के रूप में है व लंढौरा सीमा के अंदर है। किन्हीं असामाजिक तत्वों ने समाधि को तोड़ दिया है तथा समाधि के नीचे करीब 12 फीट का गड्ढा भी खोद दिया है।
विज्ञापन


तहरीर में इसे हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य बताया है। तहरीर में दोषियों को चिह्नित कर कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed