फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Harm to nature by development model of western countries

पश्चिमी देशों के विकास मॉडल से प्रकृति को नुकसान

Fri, 07 Oct 2022 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 01:03 AM IST
सार

प्रगति से प्रकृति पथ तक साइकिल यात्रा के पांचवें दिन पर्यावरणविद् पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने छात्रों में प्रकृति को बचाने की अलख जगाई।प्रकृति को नजर अंदाज कर गंगा, यमुना नदी के हालात बदल दिए हैं।

विज्ञापन
Harm to nature by development model of western countries

विस्तार

प्रगति से प्रकृति पथ तक साइकिल यात्रा के पांचवें दिन पर्यावरणविद् पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने छात्रों में प्रकृति को बचाने की अलख जगाई। नासिक के पंचवटी में कॉलेज के छात्र-छात्राओं से संवाद में उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों के विकास मॉडल से प्रकृति को नुकसान हो रहा है। इससे हमें सबक लेना होगा।
विज्ञापन

महात्मा गांधी विद्या मंदिर फार्मेसी कॉलेज और लोकनेते वेंकटराव हीरे महाविद्यालय पंचवटी में संवाद के दौरान डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने कहा कि प्रकृति का पहला सबक यही है कि आप जहां पैदा हुए आप उसकी भाषा, वेशभूषा, रहन-सहन का सम्मान करें। हम अपनी भाषा को बोलने में झिझकते हैं और अंग्रेजी भाषा बोलने वाले को ज्यादा महत्व देते हैं। अपने खानपान को छोड़ अन्य क्षेत्रों के खानपान को अपनाते हैं। हम यह भूल गए कि प्रकृति ने हमें जिस जगह पैदा किया है, हमें उसी तरह के व्यवहार रखने चाहिए।
विज्ञापन

डॉ. जोशी ने कहा कि हम भगवान की पूजा करते है। दूसरी तरफ प्रकृति के संसाधनों का अंधाधुंध दोहन करते है। प्रकृति को नजर अंदाज कर गंगा, यमुना नदी के हालात बदल दिए हैं। प्रकृति को लेकर आज हमारा दोहरा चरित्र है। हम अपने घरों को साफ करते हैं, लेकिन हमारी नदियां दूषित हो गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रगति के साथ हमें प्रकृति के मूल्यों को नहीं भूलना चाहिए। पश्चिमी देशों का मॉडल अपनाते हैं, लेकिन आज उन देशों के हालात भी ठीक नहीं हैं। 60 प्रतिशत यूरोप सूखे की कगार पर है। इस मौके पर डॉ. अपूर्व हीरे, डॉ. प्रशांत हीरे, डॉ. हरीश आड़के, राजेश शिंदे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed