फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Harish will change Nehru's statue outside Gandhi Park

Dehradun News: ..तो गांधी पार्क के बाहर लगी नेहरू की प्रतिमा बदलवाएंगे हरीश

Thu, 05 Jan 2023 08:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
Harish will change Nehru's statue outside Gandhi Park
गांधी पार्क के बाहर लगी पूर्व पीएम नेहरू की प्रतिमा को नमन करते पूर्व सीएम हरीश रावत। संवाद - फोटो : DEHRADUN
राजपुर रोड स्थित गांधी पार्क के बाहर लगी पूर्व प्रधानमंत्री स्व. पं. जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा की दुर्दशा देखकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने नेहरू ब्रिगेड के संयोजक संतराम शर्मा की देखरेख में अपने साथियों से प्रतिमा बदलवाने और स्थल को ठीक करने का आग्रह किया है। इसके लिए उन्होंने अपनी तरफ से 2100 रुपये की धनराशि भी दी है।
विज्ञापन

दरअसल, बीते मंगलवार को हरीश रावत ने बेरोजगारों के समर्थन में डिस्पेंसरी रोड से गांधी पार्क तक नंगे पैर पैदल मार्च किया था। इस दौरान जब वह नेहरू की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ा रहे थे, तब उन्होंने देखा कि उनकी प्रतिमा जीर्ण शीर्ण अवस्था में है। परिसर में चारों तक गंदगी पसरी है।
विज्ञापन

बुधवार को उन्होंने फेसबुक पर इस संबंध में एक पोस्ट साझा की। इसमें उन्होंने कहा कि नेहरू की प्रतिमा को उपेक्षित स्थिति को देखकर उन्हें रातभर बहुत बेचैनी हुई। जिन्होंने देश की आजादी के लिए सर्वस्व न्योछावर कर दिया, उन नेहरू की प्रतिमा आज उपेक्षित स्थिति में है। उन्होंने नेहरू ब्रिगेड के संयोजक संतराम शर्मा की देखरेख में अपने साथियों सुरेंद्र अग्रवाल, मुरली मनोहर, संदीप साहनी, सुशील राठी आदि से अनुरोध किया है कि वह यथाशीघ्र प्रतिमा को बदलने के साथ स्थल को भी ठीकठाक करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed