फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Harish sarkar fail in change to shrines travel.

तीर्थस्थलों की यात्रा सुगम करने में हरीश सरकार 'फेल'

Wed, 17 Feb 2016 05:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जोशीमठ (चमोली)
ब्यूरो/अमर उजाला जोशीमठ (चमोली) Updated Wed, 17 Feb 2016 05:55 PM IST
विज्ञापन
Harish sarkar fail in change to shrines travel.

प्रदेश सरकार तीर्थस्थलों की यात्रा सुगम करने में अब तक फेल रही है। तीर्थ स्थलों को यातायात से जोड़कर आवाजाही सुगम करने के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। पंच बदरी में से एक धार्मिक स्थल भविष्य बदरी को जोड़ने के लिए वर्ष 2001 में स्वीकृत 13 किमी तपोवन-भविष्य बदरी मोटर मार्ग का निर्माण कार्य आज तक पूरा नहीं हो पाया है।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने तीन किस्तों में सड़क निर्माण के लिए 77 लाख का बजट लोनिवि को मुहैया कराया। वर्ष 2001 में तत्कालीन भूतल परिवहन मंत्री बीसी खंडूड़ी ने तपोवन-भविष्य बदरी सड़क का शिलान्यास किया। आज तक सड़क निर्माण कार्य मात्र साढ़े तीन किमी ही बन पाया है, जो सड़क बनी वह भी मानक के अनुरूप नहीं है।
विज्ञापन


पूर्व में जोशीमठ में लोनिवि के कार्यालय में तालाबंदी कर प्रदर्शन के बाद लोनिवि के अधिकारियों ने शीघ्र सड़क निर्माण कार्य पूर्ण करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी भी स्थिति जस की तस है। सुभांई गांव की पूर्व प्रधान मंगशीरी देवी, रींगी गांव निवासी हरि सिंह, माघ सिंह, मुसल सिंह, राकेश नेगी और बुद्धि लाल का कहना है कि सड़क निर्माण से तपोवन और भविष्य बदरी क्षेत्र में पर्यटन और तीर्थाटन को बढ़ावा मिलता।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज भी तीर्थयात्री सात किमी की पैदल दूरी तय कर भविष्य बदरी पहुंचते हैं। लोनिवि की ओर से आज तक भी सड़क निर्माण के लिए अपनी भूमि देने वाले काश्तकारों का मुआवजा तक नहीं दिया है। भविष्य बदरी मोटर मार्ग निर्माण पर ठेकेदार की ओर से कार्य नहीं किया जा रहा है, जबकि कई बार ठेकेदार को नोटिस भेजे जा चुके हैं। अभी भी विभाग के पास करीब 10 लाख शेष हैं। शीघ्र नए ठेकेदार से अनुबंध कर सड़क निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। - आदर्श गोपाल, ईई, लोनिवि, गोपेश्वर, चमोली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed