फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   harish rawat write a letter to cm vijay bahuguna

अपनी सरकार से 'बगावत' कर रहे रावत

Fri, 03 Jan 2014 08:18 AM IST
अजित सिंह राठी/अमर उजाला, देहरादून
अजित सिंह राठी/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 03 Jan 2014 08:18 AM IST
विज्ञापन
harish rawat write a letter to cm vijay bahuguna

केंद्रीय जल संसाधन मंत्री हरीश रावत ने एक बार फिर उत्तराखंड सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं।

विज्ञापन


चिट्ठी भेजकर रोष जाहिर किया
रावत ने गन्ना मूल्य की बाबत मुख्यमंत्री को एक कड़ी चिट्ठी भेजकर रोष जाहिर किया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जो मूल्य सरकार ने तय किया है, चीनी मिल उससे भी कम दे रहे हैं। इसलिए सरकार किसानों के साथ न्याय करे।

पढ़ें, 2014 की शुरुआत में ही 'बरसे' शुभ संकेत
विज्ञापन


गन्ना किसानों के बहाने की सही लेकिन एक अरसे बाद केंद्रीय मंत्री हरीश रावत व सरकार के बीच खतोकिताबत का दौर शुरू हो गया है।

पढ़ें, सावधान आपदा के निशाने पर है एक और धाम
विज्ञापन
विज्ञापन


विगत 31 दिसम्बर को मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा को भेजी चिट्ठी में केंद्रीय जल संसाधन मंत्री हरीश रावत ने कहा कि सरकार ने 285 रुपए प्रति क्विंटल केहिसाब से गन्ना मूल्य निर्धारित किया था, लेकिन किसानों को चीनी मिले 260-265 रुपए की दर से गन्ना क्रय कर रही है।

पढ़ें, मोदी के गुजरात को पछाड़ देगा उत्तराखंड का यह गांव

रावत ने चिट्ठी में लिखा कि किसानों ने उन्हें बताया कि चीनी मिलों का कहना है, बैलेंस राशि का भुगतान बाद में किया जाएगा। रावत ने कहा कि यह ठीक नहीं है और लाखों गन्ना किसान इस समय निराश हैं।

नाराजगी का आलम
पिछले पेराई सत्र का ही करोड़ों रुपए गन्ना मूल्य भुगतान के रूप में चीनी मिलों पर बकाया है और इस बार भी स्थिति किसान के पक्ष में नजर नहीं आ रही है। पेराई सत्र देर से शुरू होने से वैसे ही नुकसान हो चुका है और अब मूल्य भी पूरा नहीं मिलने से नाराजगी का आलम है।

पढ़ें, अगर पानी-बिजली का बिल आए तो जमा न करें!

इससे सरकार की छवि पर भी प्रभाव पड़ रहा है। इसलिए इस विषय में शीघ्र ही उचित कदम उठाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed