फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Harish Rawat will start Bharat Jodo Haridwar Zindabad Yatra from today

Haridwar: हरीश रावत ने उदलहेड़ी में भरी हुंकार, निकाली भारत जोड़ो हरिद्वार जिंदाबाद यात्रा

Tue, 22 Nov 2022 09:35 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 22 Nov 2022 09:35 PM IST
सार

सबसे पहले हरीश रावत ने चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद जनसभा की। यात्रा उदलहेड़ी से प्रारंभ होकर लहबोली, मन्नाखेड़ी, दहियाकी से होकर नसीरपुर में समाप्त हुई। 

विज्ञापन
Harish Rawat will start Bharat Jodo Haridwar Zindabad Yatra from today
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मंगलवार को मंगलौर क्षेत्र के उदलहेड़ी गांव से भारत जोड़ो हरिद्वार जिंदाबाद यात्रा शुरू की। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर कहा कि उनकी यात्रा किसानों को गन्ने का उचित मूल्य दिलाने और भाजपा राज में गरीब, पिछड़े लोगों के दमन को लेकर है। छह साल से भाजपा युवाओं को नौकरी देने का झांसा दे रही है। इस दौरान कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। 

विज्ञापन


Uttarakhand: सेफ्टी ऑडिट में असुरक्षित मिले प्रदेश के 36 पुल, लोनिवि ने शासन को सौंपी 2518 पुलों की रिपोर्ट
विज्ञापन


मंगलवार को यात्रा शुरू करने के दौरान मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने प्रदेश में जो कल्याणकारी योजनाएं चलाई थीं उन्हें भाजपा सरकार ने बंद कर दिया है। प्रदेश सरकार ने अब तक गन्ने का मूल्य घोषित नहीं किया है। कांग्रेस के सभी विधायक विधानसभा सत्र में इस मुद्दे को उठाएंगे। उन्होेंने कहा कि छह साल से भाजपा युवाओं को नौकरी देने का झांसा दे रही है। अनुसूचित जाति के लोगों के लिए चलाई जा रही योजनाओं और गरीबों की पेंशन पर डाका डाला जा रहा है। किसानों को सम्मान निधि देकर केंद्र सरकार उन्हें ठग रही है। जनता 2024 के आम चुनाव में भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि भाजपा सरकार ने हरिद्वार में पंचायत चुनाव में लोकतंत्र का गला घोंटने का काम किया। जनादेश भाजपा के विरुद्ध था लेकिन सभी पदों पर चहेते बैठा दिए गए। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में प्रदेश में आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं लेकिन सरकार आंखें मूंदकर बैठी हुई है। जनसभा में लाठरदेवा शेख के ग्राम प्रधान मोहम्मद सुफियान ने अपने साथियों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ली। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने उन्हें कांग्रेस में शामिल कराया। 

जनसभा को पूर्व विधायक काजी निजामुद्दीन, विधायक वीरेंद्र जाति, ममता राकेश, रवि बहादुर, विधायक अनुपमा रावत, आदित्य राणा आदि ने भी संबोधित किया। इसके बाद भारत जोड़ो यात्रा उदलहेड़ी से लहबोली, मन्नाखेड़ी, दहियाकी, नसीरपुर तक निकाली गई। नसीबपुर में रात्रि विश्राम किया जाएगा। इस अवसर पर वीरेंद्र रावत, राव आफाक, हंसराज सचदेवा, सचिन गुप्ता, राम सिंह सैनी, आशीष सैनी, राजेंद्र बॉडी, सुधीर शांडिल्य आदि उपस्थित रहे।


जब तक कांग्रेस उरूज पर नहीं आ जाती मैं बूढ़ा होने वाला नहीं हूं 
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कुछ लोग उन्हें बूढ़ा समझ रहे हैं। जब तक कांग्रेस अपने पूरे उरूज पर नहीं आ जाती और राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री नहीं बन जाते तब तक उन्हें बूढ़ा समझने की गलती बिल्कुल न करें। कोई भी सियासी पहलवान उनसे पंजा लड़ाकर या दौड़ लगाकर देख ले। जिस तरह से कांग्रेस 126 साल से जवान है वह भी अभी सियासी पिच पर जवान हैं।  

इशारों-इशारों में चैंपियन और बत्रा पर कसा तंज
हरीश रावत ने कहा कि रुड़की और खानपुर से चुनकर जाने वाले विधायकों के तभी तक निर्माण कार्यों पर बोर्ड लगे हैं जब तक वह कांग्रेस के साथ रहे हैं। इशारों-इशारों में उन्होंने खानपुर से पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और रुड़की से विधायक प्रदीप बत्रा पर तंज कसते हुए कहा कि जबसे उन्होंने मार्क बदला है तब से सिर्फ जनता को बेवकूफ बनाने का काम किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed