{"_id":"5744c54c4f1c1b2f2d6911ea","slug":"harish-rawat-warn-narendra-modi-and-amit-shah","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी-शाह याद रखें, चींटी भी हाथी को परेशान कर सकती है: रावत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी-शाह याद रखें, चींटी भी हाथी को परेशान कर सकती है: रावत
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Wed, 25 May 2016 02:49 AM IST
विज्ञापन
सीबीआई मुख्यालय के बाहर हरीश रावत
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टिंग टेप के मामले में सीबीआई के सामने पूछताछ के लिए हाजिर होने के बाद हरीश रावत ने नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि कभी-कभी चींटी भी हाथी को परेशान कर सकती है। रावत ने सीबीआई मुख्यालय के पास जमा अपने समर्थकों से कहा कि उन्हें परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, हम यहां मोदी जी या अमित शाह से लड़ने नहीं आए हैं। लेकिन अगर उन्होंने हमें चिकोटी काटना जारी रखा तो याद रहे कि कभी-कभी चींटी भी हाथी को परेशान कर सकती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उनका ध्यान पूरी तरह राज्य के विकास में है। वह केंद्र से विवाद नहीं चाहते। लेकिन उन्हें बेवजह परेशान किया गया तो वह चुप नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन