फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Harish Rawat Tweet: Former CM raised Alaknanda and Chardham Yatra issue, took a jibe at Maharaj statement of Warm City

Harish Rawat Tweet: पूर्व सीएम ने अलकनंदा और चारधाम यात्रा का मुद्दा उठाया, महाराज के वार्म सिटी के बयान पर ली चुटकी

Sat, 28 May 2022 04:57 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 28 May 2022 04:57 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि यह राज्य की एक सुनहरी संपत्ति थी, जिसका उत्तरप्रदेश ने भरपूर शोषण किया। अब जब अलकनंदा उत्तराखंड को देने की बात आई तो उसकी एवज में होटल के सामने प्राइम लैंड उत्तरप्रदेश को एक भव्य होटल बनाने के लिए दे दी गई। अब अलकनंदा को किसी प्राइवेट कंपनी को दिए जाने की बात हो रही है।

विज्ञापन
Harish Rawat Tweet: Former CM raised  Alaknanda and Chardham Yatra issue, took a jibe at Maharaj statement of Warm City
हरीश रावत और सतपाल महाराज - फोटो : file photo

विस्तार

कुछ दिन चंपावत उपचुनाव में व्यस्त रहने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एक बार फिर राज्य के मुद्दों को लेकर मुखर हो गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया में दो ट्वीट कर हरिद्वार में अलकनंदा होटल और चारधाम यात्रा में अव्यवस्थाओं का मुद्दा उठाया है।

विज्ञापन


हरिद्वार में अलकनंदा होटल का मुद्दा उठाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि यह राज्य की एक सुनहरी संपत्ति थी, जिसका उत्तरप्रदेश ने भरपूर शोषण किया। अब जब अलकनंदा उत्तराखंड को देने की बात आई तो उसकी एवज में होटल के सामने प्राइम लैंड उत्तरप्रदेश को एक भव्य होटल बनाने के लिए दे दी गई। अब अलकनंदा को किसी प्राइवेट कंपनी को दिए जाने की बात हो रही है। हरीश ने इशारा किया है कि सरकार ऐसा करके किसी खास व्यक्ति को लाभ पहुंचाना चाहती है। 
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के उस बयान पर चुटकी ली है, जिसमें उन्होंने केदारनाथ को वार्म सिटी बनाए जाने की बात कही थी। हरीश ने कहा कि चारधाम यात्रा में लगातार मौतें हो रही हैं। दूसरी तरफ यह समाचार हम सबको मुंह चिड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा हमारी सभ्यता और धरोहर की तरह है। यदि इसी तरीके से मौतें होती रहीं तो देशभर में क्या संदेश जाएगा, इस पर विचार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान तीन साल यात्रा चली, लेकिन किसी तीर्थयात्री की मौत नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दूसरे जमीन घोटाले भी आएंगे सामने 

यूपी में चिटहेरा जमीन घोटाले पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि इस मामले में वहां के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बहुत बड़ी परीक्षा है। उन्हें इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए कार्रवाई करनी चाहिए। जिन लोगों ने दंड के लायक काम किया है, उन्हें अवश्य दंड मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों के परिजनों के इसमें संलिप्त होने की बात सामने आ रही है, वह तो बहुत छोटे प्रलोभन में आ गए होंगे। यह बहुत बड़ा खेल है, जिसमें उस समय के दूसरे जमीन घोटाले भी जुड़े हैं। उनका सामने आना भी जरूरी है।

ये भी पढ़ें...Champawat By-Election: सीएम धामी ने कहा- प्रदेश में भी चलेगा बुलडोजर, योगी बोले-चंपावत करेगा उत्तराखंड के विकास का नेतृत्व

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed