फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   harish rawat sting failed congress plan.

हरीश रावत की एक चूक... धरा रह गया कांग्रेस का प्लान

Mon, 28 Mar 2016 02:30 AM IST
शशिधर पाठक/अमर उजाला, नई दिल्ली
शशिधर पाठक/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 28 Mar 2016 02:30 AM IST
विज्ञापन
harish rawat sting failed congress plan.
सीएम हरीश रावत - फोटो : file photo

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत की चूक को न तो दस जनपथ और न ही कांग्रेस के केंद्रीय नेता पचा पा रहे हैं। शीर्ष स्तर पर किसी को यह समझ में नहीं आ रहा है कि उत्तराखंड की जमीनी राजनीति करके क्षितिज पर पहुंचे रावत की उमेश शर्मा से बातचीत की सीडी कैसे सामने आई।

विज्ञापन


रावत से यह ‘एरर ऑफ जजमेंट’ कैसे हुआ? उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार सीडी के सामने आने के बाद ऐन वक्त पर कांग्रेस को जोर का झटका तब लगा जब, वह राजनीतिक संकट को करीब-करीब साध चुकी थी।
विज्ञापन


कांग्रेस के एक शीर्ष नेता का कहना है कि उमेश शर्मा का इतिहास उत्तराखंड में किसी से छिपा नहीं है। विजय बहुगुणा और हरक सिंह रावत को लेकर भी हरीश रावत काफी समय से सशंकित थे। सतपाल महाराज काफी पहले से रावत के विरोधी खेमे से हैं। ऐसे में राजनीतिक संकट के दौरान हरक के करीबी उमेश से बातचीत पर हरीश रावत ने भरोसा कैसे किया?

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह से कांग्रेस ने बनाया था प्लान

harish rawat sting failed congress plan.
हरीश रावत - फोटो : AmarUjala

सूत्र बताते हैं कि यह तय था कि 26 मार्च की शाम तक बागी विधायक बर्खास्त कर दिए जाएंगे। 27 मार्च को राज्य की प्रभारी और कांग्रेस महासचिव अंबिका सोनी देहरादून में डेरा डाल देंगी और आसानी से समाधान निकल आएगा। इसी क्रम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय और हरीश रावत को कई हिदायतें दी गई थीं।

खासकर कानून व्यवस्था को बनाए रखने के बाबत। ताकि केंद्र सरकार के हाथ में राज्य सरकार की बर्खास्तगी का कोई बहाना न मिल पाए। कांग्रेस की तैयारी थी कि शनिवार को प्रेस वार्ता करके बागी विधायकों के कृत्य पर हमला बोला जाए, खासकर हरक सिंह रावत पर। इधर कांग्रेस प्रेस वार्ता की तैयारी करने जा रही थी तभी उधर हरीश रावत की सीडी मीडिया में चलने लगी। इसके बाद सब कुछ धरा का धरा रह गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed