{"_id":"c9b0af9615078c23856dc71b62c72125","slug":"harish-rawat-statement-on-modi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी से क्या मुकाबला, वो देश के पीएम हैं: हरीश रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी से क्या मुकाबला, वो देश के पीएम हैं: हरीश रावत
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 20 Oct 2014 09:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस शासित राज्यों के मोदीमय होने पर मुख्यमंत्री हरीश रावत का कहना है कि वे पीएम हैं उनका कोई मुकाबला नहीं है। खुद को निहत्था सिपाही बता सीएम ने कहा कि यदि कभी ब्रम्हास्त्र भी उठा लिया तो मैं खुद को अपने हाथों से ही बचाने की कोशिश जरूर करुंगा। वे अपार बहुमत लेकर आए हैं मेरी उनसे कोई तुलना नहीं है। उन्होंने संस्कृत का श्लोक सुना खुद के पलायन से इंकार किया।
विज्ञापन
सफलता क्षणिक रहेगी
सीएम ने देश में गिर रहे कांग्रेस के ग्राफ पर कहा कि राजनीति में उतार-चढ़ाव आते रहे हैं। जिन राज्यों में हम हारे हैं वहां 10-15 साल से सरकारें थीं। उन्होंने कहा कि भाजपा हवा के बदले रुख से जीती है जो सफलता क्षणिक रहेगी।
विज्ञापन
साढ़े चार साल बाद जब लोकसभा चुनाव होंगे तो भाजपा चारो खाने चित होगी। उनका कहना है कि हरियाणा में लोकसभा में भाजपा नौ में आठ सीटें जीती हैं। उस तुलना में विधानसभा चुनाव में सीटें कम हुई हैं। सीएम ने कहा कि जो भी यहां(उत्तराखंड) के रणक्षेत्र आएगा मुकाबला करुंगा। मैं घायल हूं बीमार नहीं हूं।
विज्ञापन
प्रियंका पार्टी में ऑलरेडी हैं
प्रियंका गांधी को कांग्रेस की कमान सौंपे जाने को लेकर फिर उठी मांग पर सीएम ने कहा कि वे ऑलरेडी पार्टी में हैं। ये मुद्दा ही नहीं है। वे यूपी के चुनाव में सक्रिय थीं और पार्टी के अन्य फैसलों में भी उनकी राय होती है। कांग्रेस की सहयोगी एनसीपी के छोड़ने और भाजपा को बिना शर्त समर्थन पर सीएम ने कहा कि उनके अपने कर्म भी दुखी कर रहे हैं।