{"_id":"570ab2b9de18dfdc7899d1fb106006a6","slug":"harish-rawat-statement-on-baba-ramdev-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटे बाबा क्रिटिकल थे, तो बड़े बाबाओं को बुलाया: रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटे बाबा क्रिटिकल थे, तो बड़े बाबाओं को बुलाया: रावत
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 26 Oct 2014 05:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्य का जायजा लेने के लिए साधु-संतों को बुलाने के सवाल पर मुख्यमंत्री का जवाब अलग ही था। मुख्यमंत्री ने कहा कि छोटे बाबा (मीडिया) जब ज्यादा आलोचनात्मक (क्रिटिकल) हुए तो बड़े बाबाओं को बुलाया गया। इससे प्रदेश सरकार को फायदा भी हुआ।
विज्ञापन
बाबा रामदेव को केदारनाथ की सैर कराने के सवाल पर रावत का कहना था कि उनकी ओर से संत समाज को आमंत्रित किया गया है। बाबा रामदेव के खिलाफ अगर आरोप हैं तो कानून अपना काम करेगा। उमा भारती ने भी केदारनाथ में सरकार के काम की तारीफ की है।
विज्ञापन
राहुल में दिखाई देता है भविष्य
पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम भले ही कह रहे हों कि कांग्रेस का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष गांधी परिवार से नहीं होगा पर मुख्यमंत्री हरीश रावत इससे सहमत नहीं हैं। रावत के मुताबिक उनकी दृष्टि ज्यादा दूर की नही है पर उन्हें राहुल गांधी में ही कांग्रेस का भविष्य दिखाई देता है। दूर दृष्टि वाले नेताओं को ऐसा न लगता हो तो उन्हें उनकी दृष्टि मुबारक।
विज्ञापन
रावत-महाराज में चले शब्द बाण
सरकार की एक लाइन में परिभाषा है- अली बाबा, 40 चोर।
-सतपाल महाराज, पूर्व सांसद, (भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तीर्थ सिंह रावत की प्रेस वार्ता में)
बाबा को बाबा ही दिखाई दिए, चलो अच्छा है। रही 40 चोरों की बात तो बाबा के मन की थाह बाबा ही ले सकते हैं।
-हरीश रावत, मुख्यमंत्री (बीजापुर गेस्ट हाउस में महाराज की टिप्पणी के जवाब में)