फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   harish rawat statement about pm modi's acche din

PM मोदी के अच्छे दिन देखने को दूरबीन खरीद रही जनता : हरीश रावत

Fri, 27 May 2016 04:47 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 27 May 2016 04:47 PM IST
विज्ञापन
harish rawat statement about pm modi's acche din
PM Modi - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो साल के कार्यकाल पूरा होने पर मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उन पर बड़ा हमला बोला है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री रावत का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को अच्छे दिन का भरोसा दिलाया था। लेकिन, दो साल पूरे होने के बावजूद यह सपना पूरा नहीं हो पाया। अब देश की जनता अच्छे दिन के लिए उस दूरबीन की तलाश में जुटी है, जिससे अच्छे दिन देखे जा सके।

कांग्रेस भवन में पार्टी की मासिक बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार केंद्र की पहली ऐसी सरकार है जिसने मिड डे मील समेत आईसीडीएस की तमाम योजनाओं में बजट की कटौती कर दी है।

विज्ञापन

पेयजल योजनाओं के बजट में 60 फीसदी कटौती से संकट

harish rawat statement about pm modi's acche din
सीबीआई मुख्यालय पर हरीश रावत - फोटो : पीटीआई

इतना ही नहीं केंद्र सरकार ने एससी, एसटी और ओबीसी छात्रों की छात्रवृत्तियों में 20 फीसदी की कटौती करने के साथ ही बजट आवंटन में देरी कर रही है। परिणामस्वरूप छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति देने में दिक्कत आ रही है।

मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न इलाकों में उत्पन्न पेयजल संकट के लिए भी केंद्र सरकार को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है।

कहा कि केंद्र सरकार ने पेयजल योजनाओं के बजट में 60 फीसदी की कटौती किए जाने से यह संकट गहराया है। यदि केंद्र सरकार मदद करें तो इस संकट से पार पाया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed