त्रिवेंद्र की इस बात से बेहद नाराज है पूर्व सीएम, इंदिरा की प्रतिमा के नीचे उपवास पर बैठेंगे
सत्ता के दबाव में कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न हो रहा है। केवल आरोप-प्रत्यारोप में ही कार्यकर्ताओं पर आपराधिक मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गदरपुर में अतिक्रमण के नाम पर हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई और किच्छा में कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे को लेकर प्रदेश सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि जब गदरपुर में बाइपास मंजूर था तो प्रशासन को इतनी तोड़फोड़ की जरूरत नहीं थी। जिन व्यापारियों को नुकसान पहुंचा है, उन्हें मुआवजा दिया जाना चाहिए।
किच्छा में पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मुकदमे दर्ज किए हैं। उन्होंने दोनों ही मामलों के खिलाफ चार जनवरी को रुद्रपुर के इंदिरा गांधी चौक पर उपवास पर बैठने की घोषणा की है।
चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा अगर आरोप-प्रत्यारोप में ही मुकदमे दर्ज होने हैं तो फिर पीएम मोदी के खिलाफ सबसे अधिक मुकदमे दर्ज होने चाहिए।