फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Harish Rawat shared post on social media, accusing Congress leaders

हरीश रावत का कांग्रेसियों पर निशाना: 'मेरा इंतजाम कर बेटी को हराने में लगे थे' पढ़िए क्यों किया हरदा ने एक लाख इनाम देने का एलान

Mon, 28 Mar 2022 01:45 PM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 28 Mar 2022 01:45 PM IST
सार

पूर्व सीएम हरीश रावत ने भाजपा के साथ ही कांग्रेस नेताओं को भी घेरा। हरदा ने कहा कि आने वाले दिनों में कुछ लोगों को बेनकाब करूंगा।

विज्ञापन
Harish Rawat shared post on social media, accusing Congress leaders
harish rawat - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और खुद की हार से आहत पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बिना नाम लिए कुछ कांग्रेसियों पर भी निशाना साधा है। हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस के कुछ लोगों ने बाप (मेरा) का इंतजाम करने के बाद बेटी की हार का भी इंतजाम कर दिया था। आने वाले दिनों में ऐसे लोगों को बेनकाब किया जाएगा।

विज्ञापन


अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट साझा कर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उन्हें और उनकी बेटी अनुपमा रावत को हराने के लिए साजिश रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि चुनाव हारने के बाद काफी समय से सोशल मीडिया में उन पर बिना सिर-पैर के हमले करने वालों की बाढ़ सी आ गई है।
विज्ञापन


धामी की धूम पेज पर उन पर जुटकर प्रहार कर रहे भाजपाइयों के साथ-साथ कांग्रेस के एक नेता से जुड़े हुए कुछ लोग भी उन पर दनादन गोले दाग रहे हैं। उनको लगता है हरीश रावत को गिराकर मार देने का यही मौका है। हरीश ने कहा कि मुस्लिम यूनिवर्सिटी की बात कहने वाले व्यक्ति को पार्टी में पदाधिकारी बनाने वाले का नाम भी अब सामने आ चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

..तो एआईसीसी को उच्चस्तरीय जांच बैठानी पड़ेगी

एक विस्फोटक बात करने वाले व्यक्ति को हरिद्वार ग्रामीण में पर्यवेक्षक बनाकर किसने भेजा और किसके कहने पर भेजा, यह तथ्य अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। कुछ लोग बाप का इंतजाम करने के बाद बेटी की हार का भी इंतजाम करने में लग गए थे। हरीश ने कहा कि यदि वह पूरे घटनाक्रम की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यालय में उपवास पर बैठ गए तो एआईसीसी को स्वतंत्र उच्च स्तरीय जांच बैठानी पड़ेगी। हालांकि वह इस वक्त ऐसा नहीं करना चाहते, लेकिन उन पर पर लगाए जा रहे झूठे आरोप और दुष्प्रचार का खंडन भी जरूरी है। 

हरक सिंह के दिल में अभी भी भाजपा: इस बोर्ड को देखकर हो रही चर्चा, पूर्व कैबिनेट मंत्री का पार्टी से प्यार नहीं हुआ है खत्म
 

50 नहीं अब एक लाख रुपये इनाम दूंगा...

सोशल मीडिया पर वायरल हुई कथित समाचार पत्र की कटिंग के मामले में हरीश रावत ने कहा कि पिछले दिनों उस समाचार पत्र की 10 प्रतियां लाकर देने वाले को उन्होंने 50 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की थी, लेकिन अब वह इस इनाम राशि को बढ़ाकर एक लाख रुपये कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed