{"_id":"4e0f7ce7aadccff371a70cb61a50b31b","slug":"harish-rawat-says-mayor-do-not-support-him-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस शहर में मेयर के आगे CM की भी नहीं चलती!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस शहर में मेयर के आगे CM की भी नहीं चलती!
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 17 Oct 2015 04:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरीश रावत प्रदेश के मुख्यमंत्री भले ही हों, लेकिन राजधानी में उनका जोर नहीं चलता। वह राजधानी की सूरत बदलना चाहते हैं। शहर को स्मार्ट सिटी बनाने और विकास, सुविधाएं बढ़ाने के लिए उनके दिमाग में कई योजनाएं हैं, लेकिन वह इन योजनाओं को धरातल पर नहीं उतार पा रहे हैं। मुख्यमंत्री की मानें तो नगर निगम उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
शुक्रवार को एमडीडीए के शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने नगर निगम पर जमकर निशाना साधा। अप्रत्यक्ष तौर पर शहर में रुके विकास कार्यों और अव्यवस्थाओं के लिए निगम को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
नगर निगम में बेहतरी
कहा कि नगर निगम शहर की बेहतरी के लिए काम नहीं कर रहा है। शहर में बढ़ती गंदगी पर अंडर ग्राउंड डस्टबिन लगाने को कहा, जो आज तक नहीं लगें। नगर निगम केवल क्रेडिट लेने का काम कर रहा है।
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी के लिए भूमि तक चिह्नित नहीं करने वाले निगम ने बयानों में स्मार्ट सिटी तैयार तक कर ली है। शहर में स्मार्ट सिटी बनाने पर आभार जताने वाले बोर्ड तक लग गए हैं।