फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   harish rawat released unwritten manifesto

वोट बैंक के लिए हरीश रावत ने बिछाई चुनावी बिसात

Thu, 27 Mar 2014 08:55 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 27 Mar 2014 08:55 AM IST
विज्ञापन
harish rawat released unwritten manifesto

मुख्यमंत्री हरीश रावत अपने 33 दिनों (आचार संहिता लागू होने तक) के कामकाज का पोथी पत्रा लेकर बुधवार को कांग्रेस दफ्तर पहुंचे।

विज्ञापन


पढ़ें, उत्तराखंड पंचायत चुनाव का नया कार्यक्रम तय

उन्होंने उन लोगों का मुंह बंद कराने की कोशिश की जो पूछ रहे हैं कि क्या किया। वहीं पार्टी दफ्तर में कुछ चुनावी घोषणाएं कर अपने और विजय बहुगुणा के कार्यकाल के काम के साथ चुनाव मैदान में उतरने की बात कही।
विज्ञापन


उन्होंने फिर दोहराया उनकी प्राथमिका आपदा के बाद उजड़े प्रदेश को बसाना है साथ ही देश दुनिया के सामने छह धाम (कैलाश मानसरोवर व हेमकुंड) यात्रा को फिर सुगम और सुचारू बनाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड के सभी नागरिकों को सस्ता राशन

harish rawat released unwritten manifesto

मुख्यमंत्री कांग्रेस दफ्तर से तमाम चुनावी घोषणाएं की। उन्होंने बताया कि अब प्रदेश के सभी नागरिकों को सस्ता राशन उपलब्ध कराया जाएगा।

पढ़ें, राज्य कर्मचारियों को मिला दस प्रतिशत डीए का तोहफा

उनका कहना है कि नेशनल फूड सिक्योरिटी के तहत प्रदेश के करीब 62 फीसदी लोगों को सस्ता राशन उपलब्ध होता है। शेष 38 फीसदी लोगों को भी बाजार से तुलनात्मक सस्ता अनाज मुहैया कराया जाएगा।

साथ ही राशन की दुकानों पर आयोडीन नमक, आयरन और प्रोटीन से युक्त स्थानीय दालें आदि भी मौजूद होंगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा की तर्ज पर मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना में सभी नागरिक कवर होंगे।

पढ़ें, वोट मांगने पहुंचे खेल मंत्री को दिखाया आईना

चुनाव बाद जून में इस योजना को लांच किया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक नागरिक का 30 हजार रुपए तक का बीमा होगा।

उन्होंने कहा कि गरीबों को मुफ्त चिकित्सा सुविधा के साथ-साथ अन्य इनकम ग्रुप लोगों की भी मदद की जाएगी। शल्य व्याधि निधि से सरकार भारी भरकम बिलों पर 50 प्रतिशत तक शेयर करेगी।

पीपीडी मॉडल में सड़क किनारे मार्केट करेंगे विकसित

harish rawat released unwritten manifesto

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रत्येक जनपद में एक से चार तक नई मॉडल टॉउनशिप विकसित की जाएंगी। अगर प्रयोग सफल रहता है तो इसे और आगे बढ़ाएंगे।

पढ़ें, दून की बेटी बनी गढ़वाल यूनिवर्सिटी की टॉपर

उनका कहना है कि पहाड़ के लोगों को पलायन रोकना, घट रही कृषि भूमि को विकसित करना और स्लम में बदले रहे मैदानी इलाकों की व्यापक योजनाएं समय की मांग हैं।

उनका कहना है कि सड़क निर्माण को सिर्फ सम्पर्क का माध्यम नहीं बनाएंगे बल्कि पहली पीढ़ी को रोजगार मुहैया कराने के लिए पीपीडी मॉडल में सड़क किनारे मार्केट विकसित करेंगे।

पढ़ें, यहां चुनौतियों के चक्र में फंसी है कांग्रेस और BJP

उन्होंने बताया कि जल्द ही नई रोजगार नीति भी तैयार की जाएगी। मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य, मंत्री दिनेश अग्रवाल, विधायक राजकुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्य कांत धस्माना, प्रवक्ता सुरेन्द्र अग्रवाल और धीरेन्द्र प्रताप आदि मौजूद थे।

क्या-क्या किया, क्या-क्या करेंगे

harish rawat released unwritten manifesto

- कैबिनेट के माध्यम से 153 शासनादेश जारी किए।
- विकास कार्यों की 1061 स्वीकृतियां। जिसमें कुछ शासनादेश में एक से 65 तक योजनाएं व काम शामिल हैं।
- कार्यकाल के दौरान 2,452 करोड़ की योजनाएं जारी हुईं। पीडब्ल्यूडी की सर्वाधिक 666 योजनाएं स्वीकृत हुईं।
- जिलों में काम में तेजी लाने के लिए एसडीएम को प्रशासनिक, वित्तीय व तकनीकी अधिकार स्थानांतरित किए। एसडीएम स्तर पर 65, डीएम स्तर पर 13 और कमिश्नर स्तर पर दो योजनाएं स्वीकृत हुईं हैं। इसके तहत 156 करोड़ रुपए के काम शुरू हो गए हैं।

पढ़ें, उत्तराखंड पंचायत चुनाव का नया कार्यक्रम तय

- पहली बार कामों की सोशल ऑडिट को प्रभावी बनाया है।
- जिला योजना को एक मुश्त राशि निर्गत की जा रही है।
- 13 सालों से उपेक्षित सीमांत और घाटी क्षेत्रों की विसंगतियां पर फोकस किया है।

- 128 विद्यालयों को अनुदान सूची में शामिल किया गया। साथ ही 207 विद्यालयों को उच्चीकृत किया गया है।
- बाढ़ रोकेन के लिए 139 योजनाओं पर काम किया जा रहा है।
- जिन पुरानी योजनाओं का शिलान्यास किया गया था उनमें से 99 फीसदी पर काम शुरू हो गया है।
- बिंदाल और रेस्पना नदियों को बहुउपयोगी बनाया जाएगा। बेहतर ट्रांसपोर्ट के रूप में भी इसका इस्तेमाल कैसे हो इस पर भी सर्वेक्षण कराया जा रहा है।

पढ़ें, राज्य कर्मचारियों को मिला दस प्रतिशत डीए का तोहफा

- स्वेच्छिक चकबंदी में शामिल गांवों के विकास के लिए एक करोड़ का आर्थिक प्रोत्साहन
- जंगल से जुड़े गांवों में सुरक्षा दीवार बनेगी।
-एससी-एसटी वर्ग के लिए सौ करोड़ की लागत से इंस्टीट्यूट स्थापित होगा। जिसमें हस्तशिल्प, परंपरागत विषयों को पढ़ाया जाएगा ताकि रोजगार के अवसर बढ़ें।
- उर्दू पढ़ने के इच्छुक 15 बच्चों के स्कूल में एक शिक्षक होगा। आठ मदरसों को मान्यता और कब्रिस्तान से जुड़े फैसले लिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed