फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   harish rawat on pension holder.

पेंशन लाभार्थियों की संख्या करेंगे 10 लाख: सीएम रावत

Thu, 29 Dec 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 29 Dec 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
harish rawat on pension holder.
हरीश रावत - फोटो : AmarUjala

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार पेंशन लाभार्थियों की संख्या को 10 लाख तक पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में कई कदम उठाए हैं। 2017 तक चार विभागों में सिर्फ महिलाओं की भर्ती की जाएगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को रायपुर में जनसभा को संबोधित कर रहे थ। उन्होंने कहा कि दो साल पहले तक राज्य में सामाजिक पेंशनो को प्राप्त करने वाले लाभार्थियों की संख्या 1.84 लाख थी जो अब 7 लाख से ऊपर हो गयी है। राज्य सरकार का लक्ष्य इन पेशंन लाभार्थियों की संख्या 10 लाख तक करने का है।
विज्ञापन


पहले मात्र 1000 रूपये की आमदनी वाला व्यक्ति पेंशन का पात्र था लेकिन राज्य सरकार ने आय सीमा को बढ़ाकर अब 4000 रूपये कर दिया है। देश में अन्य कोई ऐसा राज्य नही है जो अपनी जनता को इतनी प्रकार की पेंशन प्रदान करता हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार महिला स्वयं सहायता समूहों व महिला मंगल दलों से प्राप्त स्थानीय उत्पादों की बिक्री से जितनी भी आय प्राप्त करेगी उसका 5 प्रतिशत महिला मंगल दलों व स्वयं सहायता समूहों को दिया जायेगा।


पांच हजार रुपये की आरंभिक राशि से महिला मंगल दलों के खाते खोले जाएंगे। व्यावसायिक गतिविधियां आरंभ करने के लिए महिला स्वयं सहायता समूहों को 20 से 25 हजार तक का अनुदान प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि  होमगार्ड व पीआरडी में 30 प्रतिशत महिलाएं भर्ती की जाएंगी। राज्य सरकार 2017 से पहले सरकार के चार विभागों में सिर्फ  महिलाओं की भर्ती सुनिश्चित करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed