फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   harish rawat may fight against satpal maharaj

उत्तराखंड में भी पंजाब फॉर्मूला, महाराज के सामने ताल ठोकेंगे हरदा

Fri, 20 Jan 2017 02:19 AM IST
अनूप वाजपेयी/राकेश खंडूड़ी / नई दिल्ली, देहरादून
अनूप वाजपेयी/राकेश खंडूड़ी / नई दिल्ली, देहरादून Updated Fri, 20 Jan 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
harish rawat may fight against satpal maharaj
हरीश रावत (दाएं) और सतपाल महाराज - फोटो : file photo

भाजपा उम्मीदवार सतपाल महाराज को कड़ी टक्कर देने के लिए मुख्यमंत्री हरीश रावत चौबट्टा खाल से मैदान में उतर सकते हैं। कांग्रेस के नीति-नियंताओं के बीच इस तरह की चर्चा जोरों पर है।

विज्ञापन


पार्टी के रणनीतिकार उत्तराखंड में भी पंजाब के उस फार्मूले को आजमा सकते हैं, जिसके तहत कैप्टन अमरिंदर सिंह को दो सीटों पर उतारा गया है।

चर्चा के मुताबिक यह भी हो सकता है कि भाजपा स्टाइल में कांग्रेस चौबट्टाखाल से भाजपा विधायक तीरथ सिंह रावत को हाथ के साथ मैदान में उतार दे। दरअसल कांग्रेस, भाजपा को उसके अंदाज में घेरने के लिए उन सीटों पर अधिक सतर्क और मजबूत उम्मीदवार उतारना चाहती हैं, जहां पार्टी छोड़कर गए ‘अपने पुराने’ मैदान में हैं।
विज्ञापन


खैर, उत्तराखंड को लेकर केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शुक्रवार के लिए टल गई है। माना जा रहा है कि शुक्रवार को बैठक के बाद कांग्रेस सभी 70 सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस की सूची में छिपे हैं कई राज

harish rawat may fight against satpal maharaj
हरीश रावत - फोटो : self

फिलहाल तो उत्तराखंड कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची में कई राज छुपे हैं। उत्तराखंड को लेकर कांग्रेस की स्क्रीनिंग और चुनाव समिति की बैठकों में जमकर मंथन हो रहा है। पार्टी के कुछ ऐसे नेता हैं, जिन्हें मांगी गई सीट से हटाकर मजबूत सीट पर टक्कर देने के लिए उतारा जा रहा है।

बाजपुर सीट पर यशपाल आर्य के खिलाफ भी ऐसा कुछ होने जा रहा है। मुख्यमंत्री ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं कि कहां से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी में एक खेमा चाहता है कि पार्टी के बड़े पदाधिकारियों व नेताओं को भाजपा में गए नेताओं के मुकाबले उतारना चाहिए। इसी क्रम में मुख्यमंत्री के सतपाल महाराज के खिलाफ उतरने की बात भी उठी है।

सीएम रावत को पंजाब फॉर्मूले पर उतारने की तैयारी

harish rawat may fight against satpal maharaj
सीएम हरीश रावत - फोटो : AmarUjala

पंजाब चुनाव में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को लंबी सीट से उतारा है।

कैप्टन इस सीट के साथ पटियाला की अतिरिक्त सीट से भी लड़ रहे हैं। इसी तरह मुख्यमंत्री को लेकर भी चर्चाएं सामने आ रही हैं। कालाढूंगी से अब एआईसीसी के सचिव प्रकाश जोशी को ही मैदान में उतारे जाने की संभावना है।

आलाकमान ने उन्हें चुनाव में जाने को कह दिया है। यही नहीं, आधा दर्जन बाहरियों को पार्टी उम्मीदवार बनाने जा रही है। सियासी संकट में कांग्रेस का साथ देने वाले भीमलाल आर्य को घनसाली और दान सिंह भंडारी को भीमताल से प्रत्याशी बनाया जाना तय है।

harish rawat may fight against satpal maharaj
भीमलाल आर्य - फोटो : AmarUjala

कांग्रेसी रुड़की में सुरेश चंद जैन को प्रत्याशी बनाए जाने से भी इनकार नहीं कर रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि पुरोला सीट पर पार्टी पूर्व प्रत्याशी राजेश जुवांठा के बजाए भाजपा के बागी राजकुमार पर दांव लगा सकती है।

ऐसे ही कई अन्य सीटों पर भी कांग्रेस भाजपा के उपेक्षित दावेदारों का मन तौल रही है, सब कुछ ठीक रहा तो कांग्रेस की सूची में कुछ चौंकाने वाले नाम हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed