फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   harish rawat inaugurated jan awas yojna.

सीएम बोले, दिल्ली वाले बम से तो देहरादून वाले तमंचे से डरा रहे

Fri, 16 Dec 2016 02:18 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Fri, 16 Dec 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
harish rawat inaugurated jan awas yojna.
हरीश रावत - फोटो : AmarUjala

जनआवास योजना का शुभारंभ करने पहुंचे सीएम हरीश रावत ने खुद को उस किसान की संज्ञा दी जिसे अपनी पकी हुई फसल की रक्षा करने के साथ ही खुद की सुरक्षा करना भी आवश्यक होता है।

विज्ञापन


रावत का कहना था इन पांच सालों में उन्होंने अच्छी खेती कर भरपूर फसल तैयार की है, लेकिन जब फसल काटने का समय आया तो दिल्ली वाले उन्हें बम से तो देहरादून वाले तमंचों से डरा रहे हैं। कई और लोग भी है जो नहीं चाहते कि हरीश रावत रहे।
विज्ञापन


उत्तराखंड जन आवास योजना का शुभारंभ करने पहुंचे सीएम हरीश रावत ने अपने राजनीतिक तरकश के तीर चलाकर लोगों को कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का खुले मंच से इशारा किया। जहां कार्यक्रम में कांग्रेस के कई बड़े पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार की नोटबंदी को लोगों की परेशानी रखते हुए निशाना बनाया वहीं सीएम रावत ने भी केंद्र को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम हरीश रावत मलिन बस्तियों में सुधार करने के बहाने क्षेत्र की जनता से चुनाव में जिताने का इशारा करते नजर आए। सीएम का कहना था कि मलिन बस्तियों के सुधारीकरण के लिए पांच वर्षों की चरणबद्ध योजना बनाई गई है। इन पांच वर्षों में हर गरीब के घर के सपने को वह पूरा करेंगे। 

यशपाल का यशगान, बेहड़ का गुणगान करते रहे सीएम

harish rawat inaugurated jan awas yojna.
harish rawat

काशीपुर बाइपास स्थित नजूल भूमि पर जनआवास योजना का शुभारंभ करने पहुंचे सीएम हरीश रावत अपने आधे घंटे के उद्बोधन में काबीना मंत्री यशपाल आर्य का यशगान और पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ का गुणगान करते रहे।

सीएम का कहना था काबीना मंत्री यशपाल आर्य ने अपने क्षेत्र में किए विकास कार्यों से तराई का कर्ज अदा किया है और राज्य सरकार द्वारा चलाई गई किसी भी योजना के सफल क्रियान्वयन का श्रेय उन्हें जाता है। पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ के लिए सीएम का कहना था कि बेहड़ हर असंभव काम संभव करना जानते हैं, इसके लिए उनके माथे पर काम का तिलक लगाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed