फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   harish rawat comment on modi's achchhe din.

'अच्छे दिन लाने वाले किसानों का मुआवजा भी दबा गए'

Fri, 15 May 2015 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Fri, 15 May 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
harish rawat comment on modi's achchhe din.

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि अच्छे दिन लाने का दावा करने वाली केंद्र की मोदी सरकार ने उत्तराखंड के किसानों को मुआवजा देने के लिए एक धेला भी नहीं दिया है, जो कुछ भी किसानों को दिया जा रहा है, वह प्रदेश सरकार अपने बलबूते पर दे रही है।

विज्ञापन


अर्द्धकुंभ के लिए भी अभी तक कोई पैसा नहीं दिया गया जबकि कांग्रेस की केंद्र सरकार में कुंभ में एक बार 500 करोड़ तो दूसरी बार 274 करोड़ रुपये बिना मांगे प्रदेश सरकार को मिल गए थे, लेकिन इस बजट से कुछ लोगों की पौ बारह हो गई थी।     
विज्ञापन

मुख्य मंत्री नगर निगम सभागार में कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित किए गए कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने बसपा, सपा, भाजपा छोड़कर आए कार्यकर्ताटों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

...ऐसे नेता दस साल से ज्यादा पार्टी में नहीं रहते

harish rawat comment on modi's achchhe din.

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस को सभी वर्गों की हितैषी बताया और अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। सभी कार्यकर्ताओं से उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए काम करने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि जो नेता अपने साथ अन्य लोगों को नहीं जोड़ सकता, वह दस साल से अधिक पार्टी में नहीं रह सकता है।

केवल वही लोग लंबे चलते हैं जो नए लोगों को जोड़ने की क्षमता रखते हैं, लेकिन जो नेता बिना नए लोगों को जोड़े बड़ी तेजी के साथ आगे बढ़ते हैं, वह बिना उतनी ही जल्दी खत्म हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि जैसा आगाज पार्टी में नए लोगों को जोड़ने का हुआ, ऐसा सदस्यता अभियान आगे भी जारी रहना चाहिए।

उन्होंने नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि जो नेता पार्टी में नए लोगों को नहीं जोड़ पाएंगे, उन्हें पार्टी में कोई स्थान नहीं दिया जाएगा, ऐसे लोगों को फ्रिज में डाल दिया जाएगा।

पीएम की चीन यात्रा पर क‌िशोर ने साधा न‌िशाना

harish rawat comment on modi's achchhe din.

प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों चीन की यात्रा पर हैं, लेकिन चीन ने प्रधानमंत्री के  स्वागत में उनके सामने ऐसा नक्शा रख दिया। जिसमें से कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश ही गायब है। ऐसे में देश की सीमाएं कैसे सुरक्षित रह सकती हैं। यह एक सोचनीय बिंदु है।

इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक एवं प्रदेश महामंत्री यामीन अंसारी, विधायक प्रदीप बत्रा, कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, फुरकान अहमद, ममता राकेश, मेयर यशपाल राणा, जिलाध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह, पूर्व सुखवीर सिंह, पूर्व मंत्री रामसिंह सैनी, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संतोष चौहान, पूर्व मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मनोहरलाल शर्मा, हरपाल सिंह साथी, कलीम अंसारी, राव आफाक, दिनेश कौशिक, रश्मि चौधरी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed